कब और कहां होगा IPL 2026 का मिनी ऑक्शन? तारीख और जगह हुई फिक्स, इन प्लेयर्स पर रहेगी खास नजर

IPL 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में आयोजित किया जाएगा। फ्रेंचाइज‍ियों को अपने 2025 सीजन के स्क्वॉड से किन खिलाड़ियों को रिटेन या रिलीज करना है इसकी लिस्ट 15 नवंबर दोपहर 3 बजे तक BCCI को देनी होगी।
IPL 2026 Mini Auction

IPL 2026 Mini Auction

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से पहले ऑक्शन में प्लेयर्स की नीलामी होनी है। इस बार मिनी ऑक्शन होने जा रहा है। ये ऑक्शन कब और कहां होगा इस पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बड़ा फैसला ले लिया है। IPL 2026 का मिनी ऑक्शन (IPL 2026 Mini Auction) 16 दिसंबर को अबू धाबी में आयोजित किया जाएगा। सभी टीमों की नजरें सीजन की तैयारियों और रिटेंशन लिस्ट पर टिकी हैं।

बता दें कि ये पहली बार नहीं है कि IPL का ऑक्शन भारत नहीं बल्कि विदेश में होगा। इससे पहले भी IPL ऑक्शन विदेश में हो चुका है। 2024 में पहली बार IPL का ऑक्शन दुबई में हुआ था, जबकि 2025 सीजन का मेगा ऑक्शन जेद्दा में नवंबर 2024 में हुआ था। वहीं IPL 2026 की बात करें टूर्नामेंट मार्च-अप्रैल में हो सकता है।

IPL का मिनी ऑक्शन एक दिन का होगा। फ्रेंचाइज‍ियों को अपने 2025 सीजन के स्क्वॉड से किन खिलाड़ियों को रिटेन या रिलीज करना है इसकी लिस्ट 15 नवंबर दोपहर 3 बजे तक BCCI को देनी होगी। इसके बाद बोर्ड की ओर से उन्हें खिलाड़ियों की रजिस्टर्ड लिस्ट भेजी जाएगी, जिसमें से शॉर्टलिस्ट तैयार की जाएगी और इस तरह ऑक्शन पूल तय होगा।

इस बार होगा मिनी ऑक्शन

इस बार मिनी ऑक्शन होगा, इसलिए टीमें चाहे जितने खिलाड़ी रिलीज कर सकती हैं। टीमों के पास जो पहले से पैसा है, उसमें रिलीज किए गए खिलाड़ियों की रकम जोड़ दी जाएगी, जिससे टीमें नई नीलामी में खिलाड़ी खरीद सकती हैं। बता दें कि ऑक्शन में अभी तो समय है लेकिन इस वक्त सभी की नजर रिटेंशन पर है। टीमों ने अपनी अपनी लिस्ट तैयार कर ली है लेकिन इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

इन खिलाड़ियों पर खास नजर

सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों को लेकर कई खबरें वायरल हो रही हैं। इस बीच, कहा जा रहा है कि राजस्थान रॉयल्स के कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन सीएसके में शामिल हो सकते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स ट्रेड डील में रवींद्र जडेजा की सेवाएं ले सकते हैं।

वहीं दिल्ली कैपिटल्स के साथ भी राजस्थान के ट्रेड की बातें सामने आईं थी। अब उन बातों को हवा कम मिल रही है। इसके साथ ही वाशिंगटन सुंदर को गुजरात टाइटन्स (GT) से सीएसके में ट्रेड किए की चर्चाएं हैं। वहीं ईशान किशन को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। कहा जा रहा है कि मुंबई ईशान किशन को वापस टीम में शामिल कर सकती है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews