आईपीएल का मेगा ऑक्शन हुआ पूरा, 10 टीमों ने 182 खिलाडियों पर 639.15 करोड रुपए की खर्च, जानिए मेगा ऑक्शन की खास बातें

दो दिन चला आईपीएल का मेगा ऑक्शन पूरा हो गया। इस मेगा ऑक्शन में जमकर पैसा लुटाया गया। सिर्फ 182 प्लेयर्स पर 10 टीमों ने 639.15 करोड रुपए खर्च किए। आईपीएल में इतिहास रचते हुए महज 13 साल के खिलाड़ी को बड़ी रकम में खरीदा गया।
आईपीएल का मेगा ऑक्शन हुआ पूरा, 10 टीमों ने 182 खिलाडियों पर 639.15 करोड रुपए की खर्च, जानिए मेगा ऑक्शन की खास बातें

आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन पूरा हो चुका है। 2 दिन चले इस मेगा ऑक्शन में कुल 182 प्लेयर्स को खरीदा गया। 10 टीमों ने कुल 639.15 करोड़ रुपए खर्च किए। इसमें 10 टीमों ने 62 विदेशी खिलाड़ियों को खरीदा। वहीं ऑक्शन के दौरान 8 बार RTM कार्ड का इस्तेमाल किया गया। मेगा ऑक्शन के सबसे युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ में खरीदा।

इसी के साथ वैभव ने आईपीएल में सबसे कम उम्र में बिकने वाले खिलाड़ी का मुकाम हासिल कर लिया है। बता दें कि वैभव ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर 19 में शानदार शतक जड़ा है।

ऋषभ पंत आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाडी

वहीं ऋषभ पंत आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्हें 27 करोड़ रुपए में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने नाम किया। ऋषभ पंत को दिल्ली ने RTM के जरिए टीम में जोड़ने की कोशिश की लेकिन लखनऊ ने एक बड़ी रकम में ऋषभ पंत को टीम में शामिल कर लिया। वहीं मेगा ऑक्शन के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी जोस बटलर रहे। जोस बटलर को गुजरात टाइटन ने 15.75 करोड़ में अपने नाम किया। इसके साथ ही आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी का खिताब श्रेयस अय्यर के नाम रहा। श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स ने खरीदा।

वेंकटेश अय्यर बने सबसे महंगे आलराउंडर

वहीं इस आईपीएल के मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर बने। वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड रुपए में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम के साथ जोड़ा। बता दें कि वेंकटेश अय्यर इससे पहले सीजन में भी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से ही खेल रहे थे। टीम ने उन्हें RTM के जरिए टीम में नहीं जोड़ा। बल्कि उन्हें मेगा ऑक्शन में बड़ी रकम में खरीदा गया। इसके साथ ही इस मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे विदेशी ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस रहे। उन्हें 11 करोड रुपए में पंजाब किंग्स ने अपने नाम किया।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews