IPL Playoff Scenario: आईपीएल 2024 में 3 टीमें प्लेऑफ के करीब, प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर राजस्थान रॉयल्स

IPL Playoff Scenario 2024: आईपीएल 2024 में इस समय तीन टीमें ऐसी है जो प्लेऑफ की रेस में आगे​ निकलती दिख रही हैं। जिसमें राजस्थान रॉयल्स, केकेआर और एलएसजी प्लेऑफ के सबसे करीब है।
IPL Playoff Scenario: आईपीएल 2024 में 3 टीमें प्लेऑफ के करीब, प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर राजस्थान रॉयल्स

IPL Playoff Scenario 2024: आईपीएल 2024 में अब टीमों के बीच प्लेऑफ में जाने की रेस है। फिलहाल, कोई भी ऐसी टीम नहीं है जिसने प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली हो और ना ही कोई टीम अभी तक बाहर हुई है। लेकिन इस बीच तीन टीमें ऐसी है जो प्लेऑफ के लिए प्रबल दावेदार है, जिसमें सबसे पहला नाम राजस्थान रॉयल्स की टीम का है। चेन्नई के हार के साथ ही प्लेऑफ के समीकरण भी बदल गए हैं।

राजस्थान रॉयल्स सबसे आगे

ताजा अंक तालिका के मुताबिक आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स की टीम प्लेऑफ के सबसे करीब है। इस सीजन में हुए मुकाबले में राजस्थान ने अब तक 9 मैच खेलकर 8 मैच जीत चुकी है इसी के साथ 16 अंक लेकर टीम सबसे आगे है। इसके बाद नाम आता है केकेआर और एलएसजी की टीमें का जो अंक तालिका में 12 अंक लेकर प्लेऑफ के करीब पहुंच चुकी हैं।

चेन्नई और हैदराबाद को थोड़ा सा नुकसान

पंजाब के साथ हुए मुकाबले में चेन्नई को मिली हार ने उसे थोड़ा सा नुकसान पहुंचाया है। अंक तालिका में इस समय चेन्नई की टीम 10 अंक के साथ चौथे नंबर पर है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 10 अंक के साथ नंबर 5 पर है। फिलहाल के लिए दोनों टीमों के पास प्लेऑफ में जाने की उम्मीद है, लेकिन इसके लिए उन्हें अपने कुछ और मैच जीतने होंगे। इसी के साथ दिल्ली कैपिटल्स की टीम 10 अंक लेकर छठे और गुजरात टाइटंस की टीम 8 अंक लेकर सातवें स्थान पर है।

इन टीमों के लिए राह नहीं आसान

अभी तक के मैच में जो टीमें पीछे चल रही हैं उसमें पंजाब, मुंबई और बेंगलुरु के नाम शामिल हैं। इस सीजन में अभी तक हुए कुल मुकाबले में पंजाब ने 9 मैच खेलकर सिर्फ 3 में जीत हासिल की है। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम ने अभी तक कुल 10 मैच खेले है जिसमें से सिर्फ तीन में जीत मिली है। इधर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी इस सीजन में अभी तक कुल 10 मैच खेलकर तीन में जीत हासिल की है, इसी के साथ ये सबसे नीचे है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews