आज होगा साफ जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी खेलेंगे या नहीं, आईसीसी की ओर से टीमों में बदलाव करने की अंतिम तारीख 11 फरवरी दी गई है

आज जसप्रीत बुमराह को लेकर बीसीसीआई की ओर से बड़ा अपडेट दिया जाएगा। आईसीसी ने 11 फरवरी को सभी टीमों को अंतिम बदलाव करने की अंतिम तारीख दी है। ऐसे में आज यह स्पष्ट हो जाएगा कि जसप्रीत बुमराह आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में खेलेंगे या नहीं।
आज होगा साफ जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी खेलेंगे या नहीं, आईसीसी की ओर से टीमों में बदलाव करने की अंतिम तारीख 11 फरवरी दी गई है

आज यानी 11 फरवरी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए महत्वपूर्ण दिन रहने वाला है। दरअसल, आज इस बात पर स्पष्टता मिल जाएगी कि जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी खेलेंगे या नहीं। लंबे समय से यह सवाल उठ रहा था कि क्या जसप्रीत बुमराह पूरी तरह फिट हैं या नहीं। आईसीसी ने 11 फरवरी को सभी टीमों को चैंपियंस ट्रॉफी के अंतिम स्क्वाड की घोषणा करने की समय सीमा दी है। ऐसे में आज भारतीय टीम के लिए यह बड़ा दिन रहेगा क्योंकि बीसीसीआई जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर जानकारी देने वाली है।

बता दें कि जसप्रीत बुमराह वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। उनकी जगह इस मुकाबले में वरुण चक्रवर्ती खेलते हुए नजर आएंगे। हालांकि, बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी के स्क्वाड में शामिल हैं, लेकिन वे लीग मैचों में खेलेंगे या नहीं, इस पर आज स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें टेस्ट मैच में चोटिल हुए थे

दरअसल, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह की पीठ में खिंचाव देखा गया था। इस बैक इंजरी के कारण उन्होंने दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं की थी, जिसके चलते भारतीय टीम दबाव में आ गई और पांचवां मुकाबला भी हार गई। इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर भी भारतीय टीम के सामने मुश्किलें खड़ी होती दिखीं। हालांकि, टीम चयन के दौरान बीसीसीआई ने जसप्रीत बुमराह का नाम चैंपियंस ट्रॉफी के स्क्वाड में शामिल किया था, लेकिन उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर अर्शदीप सिंह का नाम भी रखा गया था। इस फैसले के बाद फैंस में चिंता बढ़ गई थी।

आज आएगा फैसला?

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज में अब तक कोई भी गेंदबाज प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाया है। ऐसे में अगर जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो जाते हैं, तो यह भारतीय टीम के लिए एक बड़ी समस्या बन सकती है। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी टीम में शामिल हैं, लेकिन जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में भारतीय गेंदबाजी क्रम कमजोर नजर आ सकता है। आज बीसीसीआई जसप्रीत बुमराह को लेकर अपडेट जारी करेगी। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का स्क्वॉड इस प्रकार है:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुनदार, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews