James Anderson : तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड, पढ़ें यह खबर

James Anderson : क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक निराश कर देने वाली खबर है। दरअसल चहिते प्लेयर और इंग्लैंड के प्रमुख तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। जिससे क्रिकेट में एंडरसन युग समाप्त हो गया है।
James Anderson : तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड, पढ़ें यह खबर

James Anderson : इंग्लैंड के प्रमुख तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने 41साल की उम्र में क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। दरअसल अपने 21 साल के लंबे और शानदार करियर में एंडरसन ने इंग्लैंड के लिए अभूतपूर्व योगदान दिया है। 2002 में 20 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले एंडरसन ने अपनी शानदार गेंदबाजी से क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया है।

दरअसल जेम्स एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट में 704 विकेट लेकर खुद को दुनिया के सबसे सफल तेज गेंदबाजों में से एक साबित किया है। उन्होंने कुल 169 टेस्ट मैच खेले, जो सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड है। अपने आखिरी टेस्ट मैच में, जो उन्होंने लॉर्ड्स के मैदान पर खेला, एंडरसन ने जीत के बाद बालकनी से मैदान में मौजूद सैकड़ों प्रशंसकों का अभिवादन किया। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेलना दुनिया का सबसे शानदार काम है और इसके साथ ही उन्होंने क्रिकेट से विदाई ली।

वनडे और टी-20 करियर

वहीं एंडरसन ने वनडे क्रिकेट में 269 विकेट लिए और टी-20 में 18 विकेट लेकर कुल 991 अंतरराष्ट्रीय विकेट अपने नाम किए। वनडे करियर की शुरुआत 2002 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ की थी और आखिरी वनडे 2015 में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था। उनका टी-20 करियर 2007 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हुआ और आखिरी टी-20 2009 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला।

करियर का आरंभ और प्रमुख उपलब्धियां

दरअसल 15 दिसंबर 2002 को, 20 साल की उम्र में, एंडरसन ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में खेला था। उन्होंने इस मैच में 6 ओवर में 46 रन देकर 1 विकेट लिया था और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट को आउट किया था। इस शानदार प्रदर्शन ने उनकी प्रतिभा को दुनिया के सामने पेश किया और उन्होंने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

लॉर्ड्स के ड्रेसिंग रूम में मैच के बाद पूरी टीम और पूर्व कप्तान नासिर हुसैन मौजूद थे। हुसैन ने एंडरसन से कहा कि उन्होंने इंग्लैंड के लिए जो कुछ भी किया, वह शानदार था और इसके लिए उन्होंने उनका शुक्रिया अदा किया। इस मौके पर कई साथी खिलाड़ी और कोच भी मौजूद थे, जिन्होंने एंडरसन के करियर की सराहना की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews