जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने जगाई जीत की उम्मीद, भारतीय टीम रच सकती है इतिहास!

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट मैच में चौथे दिन का खेल खत्म हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में अब तक 228 रन बना लिए हैं और टीम के 9 विकेट गिर कर चुके हैं।
जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने जगाई जीत की उम्मीद, भारतीय टीम रच सकती है इतिहास!

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में अब तक 228 रन बना लिए है, जबकि टीम के 9 विकेट गिर चुके हैं। टीम ने भारत पर 333 रन की बड़ी बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया को पेट कमिंस और नाथन लियोन ने शानदार वापसी करवाई। टीम के 91 रन पर छह विकेट हो जाने के बाद मार्नस लबुशेन और पेट कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया।

भारत के लिए मेलबर्न टेस्ट का चौथा दिन शानदार रहा। टीम ने ऑस्ट्रेलिया के 9 विकेट झटक लिए। हालांकि आखिरी विकेट के लिए अब तक ऑस्ट्रेलिया ने 55 रन की साझेदारी कर ली है। क्रीज पर नाथन लियोन के साथ स्कॉट बोलैंड बल्लेबाजी कर रहे हैं।

जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की शानदार गेंदबाजी

दरअसल भारत ने अपनी दूसरी पारी 369 रन के स्कोर पर खत्म की। भारत की ओर से नीतीश रेड्डी ने 114 रन बनाए। नीतीश रेड्डी के अलावा मोहम्मद सिराज ने 4 रन बनाए। भारत की पहली पारी ऑस्ट्रेलिया से 105 रन पीछे रह गई, जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया ने मजबूत बढ़त बना ली। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में कम स्कोर पर विकेट गवा दिए। ऑस्ट्रेलिया ने 90 के स्कोर पर अपने 6 विकेट खो दिए। भारत को इस मैच में वापसी करवाने में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने महत्वपूर्ण रोल निभाया। सिराज ने तीन विकेट अपने नाम किए जबकि जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट झटक लिए।

भारत के पास मैच जीतने का मौका

वहीं अब मेलबर्न टेस्ट का पांचवा दिन महत्वपूर्ण होने वाला है। दरअसल भारत पर ऑस्ट्रेलिया ने 333 रनों की बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया का अभी एक विकेट बाकी है। टीम भारत को कितना लक्ष्य देती है, यह देखना दिलचस्प होगा। हालांकि आखिरी दिन भारत के लिए यह लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं होगा। भारत ने अब तक सिर्फ दो ही बार 300 प्लस स्कोर टेस्ट मैच में चेज किया है। हालांकि भारतीय टीम के पास मजबूत बल्लेबाजी है। टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल जैसे खिलाड़ी हैं। नीतीश रेड्डी इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है, कि भारत इस मैच में शानदार वापसी करके इसे जीत सकता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews