जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा दिग्गज भारतीय ऑल राउंडर का रिकॉर्ड, आइए जानें

जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा दिग्गज भारतीय ऑल राउंडर का रिकॉर्ड, आइए जानें

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने एक इतिहास बना लिया है। उन्होंने एजबेस्टन में हो रहे पाँचवे टेस्ट मैच में पूर्व भारतीय ऑलराउंडर कपिल देव का रिकार्ड भी तोड़ दिया है और इसी के साथ भारतीय क्रिकेट टीम के कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं। बुमराह SENA देशों में 100 विकेट लेने वाले छठे भारतीय गेंदबाज बन चुके हैं। जहां 1981-82 में इंग्लैंड के खिलाफ दिग्गज ऑल राउंडर कपिल देव ने 22 विकेट लिए वहीं बुमराह मैच में उनका रिकार्ड तोड़ते हुए इस सीरीज में 23 विकेट लेने में सफल हुए। वहीं 19 विकेट के साथ भुवनेश्वर कुमार इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर अपनी जगह बनाई है।

यह भी पढ़े… Femina Miss India : नेहा धूपिया ने 20 साल बाद फिर पहना मिस इंडिया का ताज, शेयर की इमोशनल पोस्ट  

बुमराह ने मैच के चौथे सलामी बल्लेबाज जाक क्रोली को अपना शिकार बनाया और उन्हें आउट कर यह मुकाम बनाया है। बता दें की अब तक जसप्रीत बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका में 26 विकेट, ऑस्ट्रेलिया में 32, इंग्लैंड में 37 और न्यूजीलैंड में 6 विकेट हासिल किए हैं। सभी हो मिल कर बुमराह ने 101 विकेट लिए हैं। SENA देशों में भारतीय गेंदबाजों द्वारा सबसे अधिक टेस्ट विकेट लेने की लिस्ट में अनिल कुंबले (141), ईशान्त शर्मा (130), जहीर खान (119), मोहम्मद शमी (119), कपिल देव (117), जसप्रीत बुमराह (101) का नाम दर्ज है।

यह भी पढ़े… Microsoft ने Android यूजर्स को किया सावधान, यह नया वायरस करेगा आपके बैंक अकाउंट पर अटैक, जाने

वहीं अब मैच की बात करें तो इंग्लैंड की ओर से एलेक्स लीस और जैक क्राउली ने 107 रनों के साथ बेहतरीन शुरुवात की। हालांकि दूसरी पारी में बुमराह ने जैक क्राउली बोल्ड कर उनकी पार्ट्नर्शिप को भी तोड़ दिया। फिर बुमराह ओली पोप को डक पर आउट कर दिया। हालांकि रूट और जॉनी बेयरस्टो की शानदार पार्ट्नर्शिप के कारण इंग्लैंड अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब हुई और भारत 245 रनों के स्कोर पर ढेर हुआ। इंग्लैंड को 378 रनों का रन मिला।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews