जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2025 में खेलने के लिए तैयार, इस टीम के खिलाफ मैदान में उतरेंगे, अहम जानकारी आई सामने!

मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए शानदार खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, बैक इंजरी के कारण बाहर चल रहे जसप्रीत बुमराह अब वापसी के लिए तैयार हैं। जल्द ही वह मुंबई इंडियंस की टीम के साथ जुड़ सकते हैं और आईपीएल में अपना मैच खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2025 में खेलने के लिए तैयार, इस टीम के खिलाफ मैदान में उतरेंगे, अहम जानकारी आई सामने!

मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए यह बड़ी खबर है, क्योंकि टीम के सबसे घातक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अब क्रिकेट में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जल्द ही वह मुंबई इंडियंस की टीम के साथ जुड़ सकते हैं। हालांकि, अब तक इसे लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो जसप्रीत बुमराह जल्द ही आईपीएल के मुकाबले खेलते हुए नजर आएंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह इस समय एनसीए में गेंदबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह नेट्स में जमकर पसीना बहा रहे हैं और पूरी तरह फिट नजर आ रहे हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वह जल्द ही मैदान पर वापसी करते हुए दिखाई देंगे।

इस टीम के खिलाफ खेल सकते हैं मुकाबला

जसप्रीत बुमराह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेलते नजर आ सकते हैं। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि वह यह मुकाबला खेलेंगे या नहीं, लेकिन जल्द ही वह टीम के साथ जुड़ सकते हैं। बुमराह मुंबई इंडियंस के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं, और उनकी वापसी से टीम को मजबूती मिलेगी। मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी इस सीजन में थोड़ी कमजोर नजर आ रही थी, लेकिन जसप्रीत बुमराह के आने से टीम को काफी मजबूती मिलेगी और अन्य टीमों के मुकाबले मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी और भी बेहतर हो जाएगी।

विराट और बुमराह होंगे आमने-सामने

अगर जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस और आरसीबी के मुकाबले में मैदान पर उतरते हैं, तो विराट कोहली और बुमराह का आमना-सामना देखने को मिलेगा। यह जंग दर्शकों को हमेशा रोमांचित करती है। बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस की टीम मैदान में उतरेगी। आखिरी बार दोनों टीमों के बीच 11 अप्रैल 2024 को मुकाबला हुआ था, जिसमें मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। फिलहाल विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं, और मुंबई इंडियंस के लिए उन्हें रोकना आसान नहीं होगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews