ICC चेयरमैन बन सकते हैं जय शाह, नॉमिनेशन के मात्र 6 दिन शेष, यहां जानें क्यों हो रही उनके नाम की चर्चा

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेक्रेटरी जय शाह को अब एक बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती हैं। दरअसल जय शाह को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के अगले चेयरमैन के रूप में चुना जा सकता हैं।
ICC चेयरमैन बन सकते हैं जय शाह, नॉमिनेशन के मात्र 6 दिन शेष, यहां जानें क्यों हो रही उनके नाम की चर्चा

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह का नाम इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के अगले अध्यक्ष के पद के लिए चुना जा सकता है। दरअसल वर्तमान ICC अध्यक्ष ग्रेग बार्कले का कार्यकाल 30 नवंबर 2024 को समाप्त होने वाला है, और उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे तीसरे कार्यकाल के लिए चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे। वहीं इसके बाद, जय शाह के अध्यक्ष बनने की संभावनाएं और भी मजबूत हो गई हैं।

दरअसल मंगलवार को ग्रेग बार्कले ने यह जानकारी दी कि वे ICC चेयरमैन के पद के लिए तीसरे कार्यकाल में चुनाव नहीं लड़ेंगे। बता दें कि बार्कले ने 2020 में इस पद को संभाला था और 2022 में फिर से वे इसके लिए निर्वाचित हुए थे। उनके कार्यकाल के दौरान, ICC ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए और विश्व क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया। वहीं अब बार्कले के इस निर्णय के बाद, ICC चेयरमैन पद के लिए नए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होना तेज हो गई है।

कैसे किया जाएगा चुनाव?

जानकारी के अनुसार ICC चेयरमैन पद के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 27 अगस्त 2024 है। आपको बता दें कि इस पद का कार्यकाल दो वर्षों का होता है, और नियमों के अनुसार, कोई व्यक्ति इस पद पर लगातार तीन बार रह सकता है। इसके साथ ही नए चेयरमैन के चुनाव के लिए 16 डायरेक्टर्स के वोट की आवश्यकता होगी, जिसमें विजयी होने के लिए कम से कम 9 वोट जरूरी हैं। जानकारी के अनुसार पहले, इस पद के लिए दो-तिहाई बहुमत की जरूरत होती थी, लेकिन अब इसे साधारण बहुमत से तय किया जाता है।

जय शाह की ICC चेयरमैन पद के लिए दावेदारी क्यों मजबूत मानी जा रही है?

दरअसल जय शाह का नाम ICC चेयरमैन के पद के लिए इसलिए सबसे ज्यादा उभर रहा है क्योंकि वे भारतीय क्रिकेट में एक बेहद प्रभावशाली शख्सियत हैं। इसके साथ ही BCCI के सचिव के रूप में उन्होंने अक्टूबर 2019 में पदभार संभाला और 2022 में फिर से इस पद पर चुने गए। चेयरमैन बनने को लेकर जय शाह की चर्चा इसलिए की जा रही है, क्योंकि BCCI सचिव के रूप में शाह का एक साल का कार्यकाल अभी भी बचा है। जानकारी के अनुसार कुल मिलाकर कोई भी व्यक्ति कुल 18 सालों तक इन पदों पर रह सकता है जिसमें राज्य संघ में नौ और BCCI में नौ साल शामिल होते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews