जय शाह ने आज से आईसीसी के चेयरमैन का पद संभाला, जानिए इस मौके पर क्या बोले जय शाह

आईसीसी के नए चेयरमैन के रूप में आज जय शाह ने पद संभाल लिया है। दरअसल 35 वर्षीय जय शाह आईसीसी के सबसे कम उम्र के चेयरमैन बने चुके हैं। इसके साथ ही वह पांचवे भारतीय भी बन चुके हैं जिसे आईसीसी के चेयरमैन के रूप में नियुक्त किया गया है।
जय शाह ने आज से आईसीसी के चेयरमैन का पद संभाला, जानिए इस मौके पर क्या बोले जय शाह

आज यानी 1 दिसंबर से जय शाह ने आईसीसी के चेयरमैन का पद संभाल लिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव जय शाह का आईसीसी के चेयरमैन के रूप में कार्यकाल आज से शुरू हो चुका है। बता दें कि उन्होंने ग्रेग बार्कले की जगह आईसीसी के अध्यक्ष का पद संभाला है। इसके साथ ही जय शाह आईसीसी के सबसे कम उम्र के चेयरमैन बन चुके हैं।

वहीं इसकी जानकारी आईसीसी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर की है। आईसीसी ने इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि आज से क्रिकेट का एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। आज से जय शाह आईसीसी के नए चेयरमैन नियुक्त किए जा रहे हैं।

जानिए चेयरमैन बनने के बाद जय शाह ने क्या कहा?

वहीं अध्यक्ष बनने के बाद जय शाह ने कहा कि “मुझे आईसीसी का अध्यक्ष चुनने के लिए सभी का धन्यवाद। मैं क्रिकेट को ग्लोबली बढ़ाने के लिए काम करता रहूंगा। फिलहाल क्रिकेट के मल्टिपल फॉर्मेट को बढ़ावा देना जरूरी है। मैं खेल में नई टेक्नोलॉजी लाने की कोशिश करता रहूँगा, इसके साथ ही वर्ल्ड कप जैसे इवेंट्स को ग्लोबल मार्केट तक भी पहुंचाऊंगा।” दरअसल Jay Sah ने बीसीसीआई के अध्यक्ष के रूप में भी कई बड़े निर्णय लिए हैं। हालांकि अब आईसीसी के अध्यक्ष बन जाने के बाद देखना होगा कि इंटरनेशनल क्रिकेट में जय शाह क्या नया करने की कोशिश करेंगे।

आईसीसी के चेयरमैन बनने वाले पांचवें भारतीय बने जय शाह

वहीं जय शाह ने आगे कहा कि ओलंपिक 2028 में क्रिकेट का शामिल होना एक बड़ी उपलब्धि है। हम क्रिकेट को ओलंपिक के जरिए ग्लोबल पहचान दिलाएंगे और कोशिश करेंगे कि क्रिकेट को ज्यादा से ज्यादा देशों तक पहुंचाया जा सके। जानकारी दे दें कि जय शाह आईसीसी के चेयरमैन बनने वाले पांचवें भारतीय हैं। इससे पहले जगमोहन डालमिया, शरद पवार, श्रीनिवासन और शशांक मनोहर आईसीसी के चेयरमैन रह चुके हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews