वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का नया सर्कल शुरू हो चुका है। भारत, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, इंग्लैंड सभी टीमें अपने मुकाबले खेल रही हैं। प्वाइंट्स टेबल की बात की जाए तो इस समय ऑस्ट्रेलिया नंबर 1 पर विराजमान है। हालांकि भारतीय टीम नए सर्कल में बेहद पीछे है। भारत इस समय चौथे नंबर पर मौजूद है। इस नए सर्कल में कई टीमों के बड़े-बड़े खिलाड़ी जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले सर्कल की बात की जाए तो इसमें विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी भारतीय टीम की ओर से मौजूद थे।
हालांकि दोनों ने ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है।लेकिन भारत के शुभमन गिल नए सर्कल में जबरदस्त बल्लेबाज़ी कर रहे हैं और खूब रन बटोर रहे हैं, जबकि इंग्लैंड के जो रूट शानदार खेल दिखा रहे हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक सबसे ज़्यादा चौके किस बल्लेबाज़ ने लगाए हैं । गौरतलब है कि टॉप 5 की इस लिस्ट में एक भी भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं हैं
जो रूट ने लगाए अब तक सबसे ज्यादा चौके
दरअसल, इस समय वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज़्यादा चौके लगाने के मामले में इंग्लैंड के जो रूट का नाम शामिल है। उन्होंने रिकॉर्ड तोड़ चौके लगाए हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 67 मैचों में जो रूट ने 593 चौके जड़ दिए हैं। इस खिलाड़ी ने जबरदस्त बल्लेबाज़ी की है और रिकॉर्ड बना दिया है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक जो रूट ने 5796 रन बना लिए हैं।
मार्नस लाबुशेन का नाम शामिल
वहीं दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन का नाम शामिल है। मार्नस लाबुशेन ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में जबरदस्त बल्लेबाज़ी की है। उन्होंने कुल 53 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें 476 चौके जड़ दिए हैं। मार्नस लाबुशेन ऑस्ट्रेलिया के टॉप खिलाड़ियों में शामिल हैं।
ऑस्ट्रेलिया के ही स्टीव स्मिथ शामिल
वहीं तीसरे नंबर पर इस समय ऑस्ट्रेलिया के ही स्टीव स्मिथ शामिल हैं। स्टीव स्मिथ ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में जबरदस्त बल्लेबाज़ी करते हुए चौकों के मामले में तीसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने अब तक 55 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें 459 चौके लगाए हैं। इतना ही नहीं, स्टीव स्मिथ के बल्ले से 26 छक्के भी निकल चुके हैं।
चौथे नंबर पर भी ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड
वहीं चौके के मामले में चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड ही मौजूद हैं। ट्रैविस हेड ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में जबरदस्त बल्लेबाज़ी की है। उन्होंने कुल 52 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 413 चौके लगाए हैं। बता दें कि ट्रैविस हेड न सिर्फ चौकों के मामले में बल्कि छक्कों के मामले में भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने अब तक 31 छक्के जड़ दिए हैं।
इंग्लैंड के ज़ैक क्रॉली
वहीं अंतिम पांचवें नंबर पर चौकों के मामले में इंग्लैंड के ज़ैक क्रॉली मौजूद हैं। ज़ैक क्रॉली ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में चौकों के मामले में पांचवां स्थान हासिल कर लिया है। उन्होंने अब तक WTC के 50 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 398 चौके लगाए हैं। बता दें कि उन्होंने 11 छक्के भी जड़ दिए हैं।






