KKR कर रही इस खिलाडी को कप्तान बनाने की तैयारी, नाम सुनकर चौंक सकते हैं आप!

आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सामने कप्तान के चेहरे को लेकर दुविधा देखी जा रही है। टीम में आंद्रे रसल, रिंकू सिंह, वेंकटेश अय्यर और अजिंक्य रहाणे जैसे बड़े प्लेयर शामिल है। हालांकि अब सभी के मन में यह सवाल उठ रहा है कि टीम इसमें से किसे अपना कप्तान चुनेगी।
KKR कर रही इस खिलाडी को कप्तान बनाने की तैयारी, नाम सुनकर चौंक सकते हैं आप!

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आईपीएल 2025 (IPL 2025) में नए कप्तान के साथ उतरने वाली है। दरअसल पिछले सीजन इस टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथ में सौंपी गई थी। लेकिन टीम ने श्रेयस अय्यर को रिलीज करते हुए चौंकाने वाला फैसला लिया। इसके बाद से ही सभी के मन में यह सवाल उठने लगा की टीम की कप्तानी किसे सौंपी जाएगी। कुछ समय पहले तक खबरें आ रही थी कि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की कप्तानी रिंकू सिंह को सौंपी जा सकती है। हालांकि अभी तक इसे लेकर टीम की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

ऐसे में अब सभी के मन में यह सवाल उठ रहा है कि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) किस खिलाड़ी पर कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपने जा रही है। टीम मेंअजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल और रिंकू सिंह जैसे बड़े खिलाड़ी मौजूद हैं।

क्या अजिंक्य रहाणे को सौंपी जाएगी कप्तानी?

दरअसल अजिंक्य रहाणे को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) कप्तान का चेहरा चुन सकती है। अजिंक्य रहाणे के पास टीम में सबसे ज्यादा अनुभव है। अजिंक्य रहाणे डोमेस्टिक क्रिकेट में मुंबई की कप्तानी भी कर चुके हैं। ऐसे में अजिंक्य रहाणे के पास कप्तानी का अनुभव भी काफी ज्यादा है। हालांकि अभी अजिंक्य रहाणे अपने खराब फार्म से गुजर रहे हैं। बता दें कि मेगा ऑक्शन के पहले राउंड में अजिंक्य रहाणे पर किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई थी। हालांकि दूसरे राउंड में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें बेस प्राइस में अपने नाम किया था। टीम अनुभव को देखते हुए अजिंक्य रहाणे को नया कप्तान चुन सकती है। इससे पहले अजिंक्य रहाणे आईपीएल में राजस्थान रॉयल की भी कप्तानी कर चुके हैं।

वेंकटेश अय्यर को कप्तान बनाएगी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)?

Kolkata knight riders ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए वेंकटेश अय्यर को एक बड़ी रकम में टीम में शामिल किया है। KKR मैनेजमेंट ने वेंकटेश अय्यर को 23.5 करोड रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है, कि टीम वेंकटेश अय्यर को अपना नया कप्तान चुन सकती है। बता दें कि वेंकटेश अय्यर मुस्ताक अली ट्रॉफी में मध्य प्रदेश की टीम से खेल रहे हैं। जिसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है और मध्य प्रदेश को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में मदद की है। ऐसे में टीम उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें नया कप्तान चुन सकती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews