KKR vs MI: आज आईपीएल 2024 में कोलकाता और मुंबई होगी आमने-सामने, KKR vs MI के मैच से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट

KKR vs MI: आईपीएल 2024 में आज कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस एक दूसरे के आमने-सामने होगीं। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। चलिए आज के मैच के कुछ खास फैक्टर्स पर नजर डालते हैं।
KKR vs MI: आज आईपीएल 2024 में कोलकाता और मुंबई होगी आमने-सामने, KKR vs MI के मैच से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट

KKR vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज का मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा। दोनों टीमें के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है। हालांकि एक तरफ मुंबई इंडियन है जिसकी आईपीएल में क्वालीफाई करने की उम्मीद खत्म हो चुकी है तो वहीं दूसरी और कोलकाता है जो इस सीजन कमाल के फॉर्म में है और टेबल पर टॉप स्थान पर विराजमान है।

दरअसल इस मैच में एक ओर श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली कोलकाता नाइटराइडर्स तो दूसरी ओर हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस आमने-सामने होने वाली हैं। दोनों टीमें के बीच ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समयानुसार शाम के 7:30 बजे से खेला जाएगा।

जानें दोनों टीमों का हाल:

जानकारी दे दें कि कोलकाता का यह इस सीजन का 12वां मैच होगा। वहीं कोलकाता ने 11 मैच में से 8 में जीत हासिल की हैं जिसके चलते टीम 16 पॉइंट्स लेकर पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है। जबकि दूसरी ओर मुंबई इंडियन का यह सीजन का 13वां मुकाबला होगा। मुंबई ने 12 मैच में से महज 4 में जीत हासिल की हैं जिसके चलते 8 पॉइंट्स के साथ सबसे नीचे 9वें नंबर पर मौजूद है।

जानें आज के मैच की पिच रिपोर्ट:

दरअसल आज का मैच कोलकाता के ईडन गार्डंस में होने वाला हैं। आपको बता दें की इस मैदान पर हमेशा से ही स्पिनरों का दबदबा रहा है। हालांकि कुछ सालों पर नजर डाली जाए तो यहां तेज गेंदबाजों के लिए भी मदद देखी गई है। दरअसल अब यहां पेसर्स को भी अच्छा बाउंस मिलता है। हालांकि शुरू के बल्लेबाज को कुछ ओवर निकालने के बाद इस मैदान पर रन बटोरने में आसानी होगी। आपको बता दें कि इस मैदान की आउटफील्ड काफी तेज है। जिसके चलते यहां काफी रन बनते हैं।

आज के मैच के लिए दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11:

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती और हर्षल पटेल, वैभव अरोड़ा।

मुंबई इंडियंस की टीम: हार्दिक पंड्या (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, अंशुल कंबोज, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह और नुवान थुषारा, जेराल्ड कूट्जी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews