इस दिग्गज का LSG पर फूटा ग़ुस्सा! कहा – ‘ऐसे खिलाड़ियों को बड़ी कीमत पर रिटेन करना बंद करो’ जानिए किसपर साधा निशाना

IPL 2025 से LSG के बाहर होने पर मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट की रणनीति पर कड़ी टिप्पणी की है। दरअसल उन्होंने कहा है कि ऐसे खिलाड़ियों को बड़ी कीमत पर रिटेन करना बंद करो जो फिट नहीं रहते और पूरे सीजन में खेल नहीं पाते है। मोहम्मद कैफ की बातों ने फैंस और एक्सपर्ट्स के बीच बड़ी बहस छेड़ दी है।
LSG

आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की उम्मीदें 19 मई को पूरी तरह से खत्म हो गईं जब टीम लगातार चौथा मैच हारकर प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। इस सीजन के दूसरे हाफ में टीम की गेंदबाजी बेहद कमजोर नजर आई और चोटिल खिलाड़ियों की वापसी ने उम्मीद के मुताबिक असर नहीं डाला। दरअसल सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में टीम 206 रन का स्कोर बचा नहीं पाई।

वहीं इस महत्वपूर्ण मैच के बाद मोहम्मद कैफ ने टीम की रिटेंशन पॉलिसी पर कई गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है जब चोटिल रहने वाले खिलाड़ियों को रिटेन करना बंद किया जाए।

इन खिलाड़ियों पर साधा निशाना!

दरअसल मोहम्मद कैफ ने साफ कहा कि लखनऊ की टीम को उन खिलाड़ियों को प्राथमिकता देनी चाहिए जो पूरे सीजन फिट रहकर परफॉर्म कर सकें। दरअसल मोहम्मद कैफ का इशारा सीधे तौर पर मयंक यादव और मोहसिन खान की ओर था, जिन्हें करोड़ों में रिटेन किया गया लेकिन दोनों ही ज्यादातर मैच नहीं खेल सके। मयंक यादव ने पूरे सीजन में सिर्फ 2 मुकाबले खेले और दोनों में काफी रन लुटाए। वहीं मोहसिन खान पूरी तरह बाहर रहे। LSG ने निकोलस पूरन (21 करोड़), रवि बिश्नोई (11 करोड़), मयंक यादव (11 करोड़), मोहसिन खान (4 करोड़), और आयुष बडोनी (4 करोड़) को रिटेन किया था।

बाहर होने के सबसे बड़े कारण?

मोहम्मद कैफ ने कहा कि रिटेंशन के फैसले पर फिर से सोचने की जरूरत है क्योंकि बार-बार चोटिल होने वाले खिलाड़ियों पर भारी रकम खर्च करना लॉन्ग टर्म में टीम के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। बता दें कि LSG का गेंदबाजी अटैक इस सीजन में लगातार चोटों से परेशान रहा। हेनरिक क्लासेन और अभिषेक शर्मा जैसे बल्लेबाजों को रोकना गेंदबाजों के लिए मुश्किल साबित हुआ। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए SRH के खिलाफ जीत जरूरी थी, लेकिन गेंदबाजों की खराब गेंदबाजी ने टीम को बाहर का रास्ता दिखा दिया। हालांकि इससे पहले भी टीम की रणनीतियों पर सवाल उठते रहे हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews