ऑस्ट्रेलिया नहीं जाएंगे मोहम्मद शमी! मुश्ताक अली ट्रॉफी में बंगाल की टीम में नाम शामिल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में 5 टेस्ट मैच खेले जाएंगे। 22 नवंबर से पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। बता दें कि भारत को यह सीरीज जीतना बेहद जरूरी है, क्योंकि अगर भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश करना है तो ऑस्ट्रेलिया को चार मैच हराना होंगे।
ऑस्ट्रेलिया नहीं जाएंगे मोहम्मद शमी! मुश्ताक अली ट्रॉफी में बंगाल की टीम में नाम शामिल

22 नवंबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे। उम्मीद जताई जा रही थी की, इस सीरीज में मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) भारतीय टीम का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। दरअसल शमी को मुस्ताक अली की ट्रॉफी के लिए बंगाल की टीम में शामिल किया गया है। जिससे साफ हो रहा है कि शमी ऑस्ट्रेलिया नहीं जाएंगे।

दरअसल 1 साल बाद क्रिकेट में वापसी कर रहे मोहम्मद शमी मध्य प्रदेश के खिलाफ रणजी मुकाबले में उतरे थे। इंदौर में मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी की थी जिससे उम्मीद लगाई जा रही थी कि शमी को ऑस्ट्रेलिया बुलाया जाएगा। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि शमी रोहित शर्मा के साथ आस्ट्रेलिया रवाना हो सकते हैं हालांकि ऐसा नहीं हुआ।

Mohammed Shami ने इंदौर में किया था शानदार प्रदर्शन

दरअसल मोहम्मद शमी को ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए अपनी फिटनेस साबित करना था। इसके लिए शमी को एक रणजी मुकाबले में खेलना था। इसके चलते Mohammed Shami इंदौर के होलकर स्टेडियम में मध्य प्रदेश की टीम के खिलाफ रणजी मुकाबले में मैदान पर उतरे थे। इस मुकाबले में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट अपने नाम किए थे। जिसके बाद कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया था कि, मोहम्मद शमी रोहित शर्मा के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो सकते हैं और बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि बंगाल टीम की मुश्ताक अली टीम में शामिल होने से साफ हो गया है कि शमी ऑस्ट्रेलिया नहीं जाएंगे।

बंगाल से मुस्ताक अली ट्रॉफी में जुड़ेंगे

बता दे की शमी ने 1 साल बाद क्रिकेट में वापसी की है। उन्होंने अपना पहला घरेलु मैच मध्य प्रदेश के खिलाफ खेला। वही अब मुश्ताक अली में बंगाल की टीम से खेलते हुए दिखाई देंगे। जानकारी के अनुसार मुश्ताक अली ट्रॉफी 23 नवंबर से शुरू हो रही है। बंगाल का पहला मुकाबला पंजाब के खिलाफ होने वाला है। जिसमें मोहम्मद शमी भी हिस्सा बन सकते हैं। वही मुस्ताक अली ट्रॉफी में बंगाल की कप्तानी सुदीप घरामी करेंगे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews