MP News – आईपीएल में बड़े सितारों के साथ खेलेगा देवास के गांव का यह बेटा

MP News – आईपीएल में बड़े सितारों के साथ खेलेगा देवास के गांव का यह बेटा

देवास, सोमेश उपाध्याय। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी चेन्नई (Chennai)  में संपन्न हुई। इस नीलामी में मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के लिए भी खुशखबरी आई है इस बार देवास (Dewas) के युवा खिलाड़ी को भी मौका मिला है।
देवास (Dewas) जिले की सोनकच्छ तहसील के टोंकखुर्द के ग्राम इकलेरा माताजी के धाकड़ बल्लेबाज रजत पाटीदार (Rajat Patidar)  को आइपीएल (IPL) की नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) ने 20 लाख रुपये की आधार कीमत में खरीदा है । 27 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज रजत पाटीदार पिछले कुछ सालों से लगातार मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के लिए घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं। वे मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh)की रणजी टीम के कप्तान भी रह चुके हैं।रजत ने अब तक लिस्ट-A के 36 मैचों की 63 इनिंग्स में 2253 रन बनाए हैं। रजत के नाम 6 शतक और 11 अर्धशतक  हैं। जिसमें तमिलनाडु के खिलाफ खेली गई 196 रन की पारी भी शामिल है। रजत के चयन पर क्षेत्रीय सांसद महेंद्र सिंह सौलंकी,पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा,दीपक जोशी, विधायक गायत्री  राजे पँवार, पहाड़ सिंह कन्नौजे, मनोज चौधरी, आशीष शर्मा, पूर्व विधायक राजेन्द्र वर्मा सहित खेलप्रेमियों ने हर्ष जता कर बधाई दी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews