Hindi News

मिनी ऑक्शन के बाद कैसी नजर आ रही है मुंबई इंडियंस की टीम? यहां जानिए 25 खिलाड़ियों का पूरा स्क्वाड

Written by:Rishabh Namdev
Published:
आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में मुंबई इंडियंस की टीम ने खूब चर्चाएं बटोरीं। दरअसल टीम ने पांच खिलाड़ियों को मात्र 2.20 करोड़ रुपये में खरीद लिया। टीम के पास बजट बेहद कम था, लेकिन टीम ने इसकी पूरी प्लानिंग कर रखी थी। इसलिए जानते हैं कि आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का स्क्वाड कैसा नजर आएगा।
मिनी ऑक्शन के बाद कैसी नजर आ रही है मुंबई इंडियंस की टीम? यहां जानिए 25 खिलाड़ियों का पूरा स्क्वाड

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम कैसी नजर आएगी, यह सभी मुंबई फैंस जानना चाहते हैं। दरअसल मुंबई इंडियंस की टीम के पास मिनी ऑक्शन में केवल 2 करोड़ 75 लाख रुपये का पर्स था, जबकि टीम को पांच स्लॉट भरने थे। लेकिन मुंबई की टीम ने यह कर दिखाया। दरअसल टीम ने मात्र 2.20 करोड़ रुपये में ही अपने पांच स्लॉट भर लिए। बता दें कि मुंबई इंडियंस ने सबसे बड़ा दांव क्विंटन डी कॉक पर खेला। मुंबई इंडियंस की टीम ने क्विंटन डी कॉक को उनके बेस प्राइस पर अपने साथ जोड़ लिया।

ऐसे में मिनी ऑक्शन हो जाने के बाद अब सभी मुंबई फैंस यह जानना चाहते हैं कि इस ऑक्शन के बाद मुंबई इंडियंस की टीम कैसी नजर आएगी। चलिए हम आपको मुंबई इंडियंस के 25 खिलाड़ियों का स्क्वाड बताते हैं।

इन 20 खिलाड़ियों को टीम ने रिटेन किया था

इससे पहले हम आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस की टीम ने केवल पांच खिलाड़ियों को खरीदा है, जबकि 20 खिलाड़ियों को टीम ने रिटेन किया था। रिटेन किए गए खिलाड़ियों में हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, विल जैक्स, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, अल्लाह गजनफर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, मिशेल सैंटनर, नमन धीर, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, रॉबिन मिंज और रयान रिकेल्टन जैसे खिलाड़ी शामिल थे। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम ने ऑक्शन से पहले तीन खिलाड़ियों को ट्रेड डील के तहत अपनी टीम में शामिल किया था, जिनमें शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे और शार्दुल ठाकुर का नाम शामिल है।

अब इन पांच खिलाड़ियों को साथ में जोड़ा

अब मुंबई इंडियंस की टीम में पांच और खिलाड़ी जुड़ गए हैं। बता दें कि मुंबई इंडियंस की टीम ने मिनी ऑक्शन में क्विंटन डी कॉक को 1 करोड़ रुपये में खरीदा है। क्विंटन डी कॉक का बेस प्राइस भी 1 करोड़ रुपये था और मुंबई की टीम ने इसी प्राइस पर उन्हें अपने साथ जोड़ लिया। इसके अलावा दानिश मालेवार को टीम ने 30 लाख रुपये में खरीदा है। वहीं मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार को भी टीम ने 30 लाख रुपये में अपने साथ शामिल किया है। इसके अलावा अथर्व अंकोलेकर को भी 30 लाख रुपये में टीम ने खरीदा है। वहीं मयंक रावत को भी मिनी ऑक्शन में मुंबई इंडियंस की टीम ने 30 लाख रुपये में खरीदा है। बता दें कि मुंबई के सबसे महंगे खिलाड़ी इस समय जसप्रीत बुमराह हैं, जिन्हें टीम ने 18 करोड़ रुपये में अपने साथ रखा है। जबकि दूसरे नंबर पर कप्तान हार्दिक पांड्या हैं, जिन्हें 16 करोड़ 35 लाख रुपये सैलरी के रूप में मिल रहे हैं। वहीं रोहित शर्मा को मुंबई की ओर से 16 करोड़ 30 लाख रुपये में रिटेन किया गया है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews