BCB अधिकारी के बयान ने क्रिकेट जगत में मचाई खलबली! तमीम इकबाल को ‘इंडियन एजेंट’ बताया

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी नजमुल इस्लाम के एक बयान ने सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल, नजमुल इस्लाम ने तमीम इकबाल को भारत का एजेंट कहा है। अब इसकी आलोचना बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटरों द्वारा भी की जा रही है।
BCB अधिकारी के बयान ने क्रिकेट जगत में मचाई खलबली! तमीम इकबाल को ‘इंडियन एजेंट’ बताया

इस समय बांग्लादेश क्रिकेट में एक बड़ा विवाद चल रहा है। दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी और वित्त समिति के अध्यक्ष नजमुल इस्लाम का एक बयान चर्चा में है। इस बयान ने पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। नजमुल इस्लाम ने बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को लेकर विवादित टिप्पणी की है। यह टिप्पणी न सिर्फ बांग्लादेश क्रिकेट के लिए हैरान करने वाली है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्तर पर भी इस पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

बता दें कि यह पूरा मामला तमीम इकबाल के एक बयान से शुरू हुआ था। तमीम इकबाल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को टी20 वर्ल्ड कप में टीम की भागीदारी पर फैसला राजनीति या भावनाओं के बजाय क्रिकेट को प्राथमिकता देते हुए लेना चाहिए। इसके बाद से ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में यह विवाद चल पड़ा।

जानिए नजमुल इस्लाम ने क्या कहा?

इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी नजमुल इस्लाम ने फेसबुक पोस्ट के जरिए तमीम इकबाल पर एक बड़ा आरोप लगा दिया। दरअसल, उन्होंने तमीम इकबाल पर भारत का एजेंट होने का गंभीर आरोप लगाया है। जैसे ही नजमुल इस्लाम की पोस्ट वायरल हुई, सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गईं। अब सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि नजमुल इस्लाम ने जो बयान लिखा है, वह न सिर्फ तमीम इकबाल बल्कि पूरे बांग्लादेशी क्रिकेट समुदाय के लिए अपमानजनक है।

क्यों छिड़ा विवाद?

दरअसल, नजमुल इस्लाम का बयान ऐसे समय में आया है जब भारत में होने वाले आईपीएल से मुस्तफिजुर रहमान को बाहर कर दिया गया है। इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए बांग्लादेश की टीम को भारत आने से इंकार कर दिया है। नजमुल इस्लाम इस समय बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी हैं, ऐसे में एक जिम्मेदार बोर्ड अधिकारी की ओर से यह टिप्पणी बेहद गंभीर मानी जा रही है। वहीं कई मौजूदा और पूर्व बांग्लादेशी क्रिकेटरों ने भी नजमुल इस्लाम की टिप्पणी की आलोचना की है। ताइजुल इस्लाम ने इसे चौंकाने वाला और अस्वीकार्य बयान बताया है। उनका कहना है कि इस बड़े पद पर होकर इस तरह का बयान देना आपकी मानसिकता को दिखाता है। वहीं मोमिनुल हक का मानना है कि इस तरह की भाषा बोर्ड की नैतिकता और जिम्मेदारी पर भी सवाल खड़े करती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews