कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं मोहम्मद शमी? यहां जानिए शमी की नेटवर्थ और लग्जरी लाइफस्टाइल

क्या आप जानते हैं कि क्रिकेट के सितारे और भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी क्रिकेट के बाहर कैसे लाइफस्टाइल जीते हैं और वह कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं? चलिए आज हम आपको मोहम्मद शमी के बारे में यह महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं।
Mohammed Shami

क्रिकेट की दुनिया में जब भी तेज गेंदबाजों की चर्चा होती है, तो भारत के मोहम्मद शमी का नाम इससे अलग नहीं रखा जा सकता। मोहम्मद शमी ने वर्ल्ड कप 2023 में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। यह प्रदर्शन वाकई काबिले तारीफ था। हालांकि भारत 2023 का वर्ल्ड कप नहीं जीत पाया, लेकिन मोहम्मद शमी का प्रदर्शन भुलाया नहीं जा सकता। मैदान पर जब भी मोहम्मद शमी की एंट्री होती है, तो भारतीय क्रिकेट प्रेमी विकेट की उम्मीद करते हैं और शमी उनकी उम्मीदों पर खरे उतरते हैं। लंबे समय से भारतीय टीम का हिस्सा रहे मोहम्मद शमी क्रिकेट की दुनिया के बाहर भी उतने ही कामयाब हैं।

दरअसल, क्रिकेट के अलावा मोहम्मद शमी ने अपना एक अलग साम्राज्य बनाकर रखा है। वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। मैदान पर जितने शांत और प्रभावशाली नजर आते हैं, वैसे ही निजी जीवन में भी मोहम्मद शमी ने बेहतरीन मैनेजमेंट करके रखा है। चलिए जानते हैं कि मोहम्मद शमी की कुल संपत्ति कितनी है और वह कैसी लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं।

कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं मोहम्मद शमी?

अगर मोहम्मद शमी की कुल संपत्ति की बात की जाए, तो यह 56 से 65 करोड़ रुपये के बीच आंकी गई है। मोहम्मद शमी लंबे समय तक भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं, ऐसे में बीसीसीआई की ओर से उन्हें बड़ी इनकम हुई है। उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में भी जगह मिली, जिसके कारण उन्हें सालाना सैलरी भी दी जाती है। इसके अलावा मोहम्मद शमी ने आईपीएल में कई टीमों के लिए क्रिकेट खेला है। आईपीएल की टीमों से भी उन्हें मोटी कमाई हुई है। इतना ही नहीं, मोहम्मद शमी कई ब्रांड एंडोर्समेंट से भी पैसा कमाते हैं।

बड़ी बड़ी ब्रांड्स के एंबेसडर हैं शमी

आईपीएल में मोहम्मद शमी सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स जैसी टीमों के लिए क्रिकेट खेल चुके हैं। वर्तमान में मोहम्मद शमी का बीसीसीआई के साथ ए ग्रेड में कॉन्ट्रैक्ट है, जिसके चलते उन्हें 5 करोड़ रुपये की सालाना सैलरी मिलती है। इतना ही नहीं, उन्हें प्रति मैच टेस्ट के हिसाब से 15 लाख रुपये, वनडे के लिए 6 लाख रुपये और T20 के लिए 3 लाख रुपये मिलते हैं। शमी की वार्षिक कमाई लगभग 7 से 8 करोड़ रुपये तक पहुंच जाती है। वहीं आईपीएल से सनराइजर्स हैदराबाद उन्हें 10 करोड़ रुपये देती है। क्रिकेट की दुनिया में मोहम्मद शमी का बड़ा नाम है, ऐसे में उनकी ब्रांड वैल्यू भी बेहद ज्यादा है। शमी कई बड़ी ब्रांड्स के एंबेसडर हैं, जिनमें नाइकी, ऑक्टाफएक्स, स्टैनफोर्ड, पूमा, हिल एनर्जी ड्रिंक, विजन 11 फैंटेसी एप जैसी कंपनियां शामिल हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो शमी एक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए एक करोड़ रुपये से ज्यादा का चार्ज करते हैं।

कितनी लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं मोहम्मद शमी?

वहीं क्रिकेट के सितारे मोहम्मद शमी निजी जीवन में भी बेहद रंगीन हैं। दरअसल, वह उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक आलीशान फार्महाउस में रहते हैं, जिसकी कीमत लगभग 12 से 15 करोड़ रुपये आंकी जाती है। इतना ही नहीं, उन्हें लग्जरी गाड़ियों का भी शौक है। उनके पास ऑडी, बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज, जैगुआर एफ-टाइप और टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी शानदार लग्जरी गाड़ियां हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews