नितीश रेड्डी ने फिर किया कमाल, मिचेल स्टार्क को जड़ा शानदार छक्का, बनाए 42 रन

नीतीश रेड्डी ने एक बार फिर भारत की पारी को संभाल कर ऑस्ट्रेलिया के सामने मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है। दरअसल Australia की टीम के आगे भारतीय टीम बिखरती हुई नजर आ रही थी। लेकिन इस दौरान नीतीश रेड्डी ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को करारा जवाब देते हुए आतिशी बल्लेबाजी की है।
नितीश रेड्डी ने फिर किया कमाल, मिचेल स्टार्क को जड़ा शानदार छक्का, बनाए 42 रन

पहले मैच में शानदार बल्लेबाजी के चलते चर्चा में आए नीतीश रेड्डी ने दूसरे टेस्ट मैच में भी सभी की नजरे अपनी ओर खींच ली है। दरअसल नितीश रेड्डी ने भारतीय पारी को संभालते हुए 42 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सभी गेंदबाजों की जमकर धुलाई की। हालांकि दूसरी ओर से नीतीश रेड्डी को साथ नहीं मिला। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने 6 विकेट अपने नाम किए है।

दरअसल पहली पारी में भारतीय टीम में 180 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई है। इस दौरान भारत के ज्यादातर बल्लेबाज फ्लॉप नजर आए। भारत की ओर से सबसे ज्यादा रण नितीश रेड्डी ने बनाए।

नितीश रेड्डी ने संभाला

ऑस्ट्रेलिया के सभी गेंदबाजों को नीतीश रेड्डी ने शानदार जवाब दिया। नीतीश रेड्डी ने अपनी पारी में 39 गेंद का सामना किया जिसमें उन्होंने 42 रन बनाए। वहीं इस पारी में नीतीश रेड्डी ने तीन चौके और तीन शानदार छक्के जड़े। हालांकि इस दौरान मोहम्मद सिराज ने कुछ देर नीतीश रेड्डी का साथ दिया। मोहम्मद सिराज ने नाबाद चार रन बनाए। वहीं रविचंद्रन अश्विन ने भी पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी की। अश्विन ने तीन चौंको की मदद से 22 महत्वपूर्ण रन जोड़े।

भारत के ज्यादातर बल्लेबाज रहे फ्लॉप

भारत की पहली पारी में तीन बल्लेबाज शून्य के स्कोर पर आउट हो गए। दरअसल यशस्वी जायसवाल के बाद हर्षित राणा और जसप्रीत बुमराह भी शून्य के स्कोर पर पवेलियन की ओर लौट गए। विराट कोहली ने पहली पारी में चार रन बनाए। जबकि रोहित शर्मा सिर्फ तीन रन बनाकर पेवेलियन की ओर लौट गए। भारत की पहली पारी में नीतीश रेड्डी ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। इसके बाद शुभमन गिल ने 31 रन जोड़े। ऑस्ट्रेलिया की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए मिचेल स्टार्क ने छह विकेट अपने नाम किए है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews