सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिए एक शानदार खबर! ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी खेलेंगे आईपीएल का पहला मैच

आईपीएल 2025 के शुरू होने से पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिए एक शानदार खबर सामने आई है। दरअसल, टीम के स्टार ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी ने कमाल कर दिखाया है। उन्होंने यो-यो टेस्ट पास कर लिया है और अब वह आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे।
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिए एक शानदार खबर! ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी खेलेंगे आईपीएल का पहला मैच

नीतीश कुमार रेड्डी ने भारतीय टीम में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर धुलाई की और भारतीय फैंस का दिल जीत लिया। उन्होंने न सिर्फ भारतीय फैंस बल्कि बड़े-बड़े क्रिकेट दिग्गजों का भी दिल जीत लिया। इसके बाद से ही फैंस उन्हें आईपीएल जैसे बड़े इवेंट में देखने के लिए उत्सुक हैं। हालांकि, इससे पहले नीतीश रेड्डी चोटिल चल रहे थे। उन्होंने आखिरी बार 22 जनवरी को भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टी20 मैच में मैदान में कदम रखा था, लेकिन उस दौरान उन्होंने न तो गेंदबाजी की थी और न ही बल्लेबाजी।

बता दें कि नीतीश कुमार रेड्डी पिछले दो महीने से चोट के चलते क्रिकेट से दूर थे, जिसके चलते यह खबर आ रही थी कि वह आईपीएल 2025 से बाहर हो सकते हैं। अगर ऐसा होता, तो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिए यह एक बड़ा झटका होता। हालांकि, अब आईपीएल शुरू होने से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बेहद शानदार खबर आई है।

बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ट्रेनिंग कर रहे थे

हाल ही में नीतीश कुमार रेड्डी ने फिटनेस टेस्ट दिया था, जिसमें वह पास हो गए हैं। फिजियोथैरेपिस्ट ने उन्हें खेलने की मंजूरी दे दी है। बता दें कि पिछले कुछ समय से नीतीश कुमार रेड्डी बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ट्रेनिंग कर रहे थे। अब रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने यो-यो टेस्ट पास कर लिया है, जिसमें उनका स्कोर 18.1 आया है। उन्हें पूरी तरह से फिट घोषित कर दिया गया है, जिसके चलते अब वह आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। दरअसल, आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद अपना पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला 23 मार्च को होगा। नीतीश कुमार रेड्डी कुछ समय से चोटिल चल रहे थे। उन्होंने 24 जनवरी को चेन्नई में अभ्यास किया था, लेकिन इस दौरान उन्हें परेशानी महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भेजा गया, जहां वह रिहैब से गुजर रहे थे।

नीतीश कुमार रेड्डी को 6 करोड़ रुपये में खरीदा

बता दें कि आईपीएल 2025 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने नीतीश कुमार रेड्डी को 6 करोड़ रुपये में खरीदा है। हालांकि, टीम को उन पर भरोसा है, जिसके चलते उन्हें रिटेन किया गया है। आईपीएल 2024 में नीतीश कुमार रेड्डी को टीम ने मात्र 20 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन अब उन्हें 6 करोड़ रुपये की बड़ी रकम देकर रिटेन किया गया है। नीतीश कुमार रेड्डी का भारत के लिए सफर भी शानदार रहा है। उन्होंने अब तक भारत के लिए 5 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने एक शतक समेत 298 रन बनाए हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews