Hindi News

वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर बड़ा अपडेट! इस देश में खेले जाएंगे सबसे ज्यादा मुकाबले, जानिए पूरी डिटेल

Written by:Rishabh Namdev
Published:
क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बता दें कि वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। सबसे ज्यादा मुकाबले साउथ अफ्रीका में खेले जाएंगे। दरअसल, 54 में से 44 मुकाबलों की मेजबानी साउथ अफ्रीका द्वारा की जाएगी।
वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर बड़ा अपडेट! इस देश में खेले जाएंगे सबसे ज्यादा मुकाबले, जानिए पूरी डिटेल

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 को लेकर साउथ अफ्रीका की ओर से एक कमेटी बना दी गई है। दरअसल, एक लोकल ऑर्गेनाइजिंग कमेटी के जरिए टूर्नामेंट के वेन्यू डिसाइड किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, वर्ल्ड कप के मुकाबले कुल आठ शहरों में खेले जाएंगे। इनमें जोहान्सबर्ग, प्रिटोरिया, केप टाउन, डरबन, गेंकबरह, ब्लोमफॉन्टेन, ईस्ट लंदन और पार्ल को चुना गया है।

जानकारी दें कि क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 कुल तीन देशों में खेला जाएगा। इन देशों में साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे शामिल हैं। हालांकि वर्ल्ड कप के 54 में से 44 मैच साउथ अफ्रीका में खेले जाएंगे, यानी मुख्य रूप से साउथ अफ्रीका ही इसकी मेजबानी करेगा।

पहले भी साउथ अफ्रीका कर चुका है मेजबानी

बाकी 10 मुकाबले जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेले जाएंगे। अब तक साउथ अफ्रीका 5 आईसीसी टूर्नामेंट होस्ट कर चुका है, जिनमें चैंपियंस ट्रॉफी 2009, टी20 वर्ल्ड कप 2007 और वनडे वर्ल्ड कप 2003 शामिल हैं। साथ ही दो महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप भी साउथ अफ्रीका में आयोजित हो चुके हैं, जिनमें 2005 का 50 ओवर वर्ल्ड कप और 2023 का टी20 वर्ल्ड कप शामिल है। 2023 में प्रोटियाज की टीम फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

इन टीमों को मिलेगी सीधे एंट्री

वहीं अब वर्ल्ड कप 2027 को लेकर साउथ अफ्रीका क्रिकेट की ओर से एक कमेटी बनाई गई है। पूर्व वित्त मंत्री ट्रेवर मैन्युअल को लोकल ऑर्गेनाइजिंग कमेटी का प्रमुख बनाया गया है। वहीं सीएसए चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर पर्ल मोफे ने कहा है कि हम एक ऐसा ग्लोबल और प्रेरणादायक इवेंट आयोजित कर रहे हैं, जो साउथ अफ्रीका की एकजुटता को दिखाएगा। बता दें कि साउथ अफ्रीका में होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए नामीबिया को क्वालीफायर राउंड खेलना होगा, जबकि जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका को पहले से ही क्वालीफाई में जगह मिलेगी। वहीं नामीबिया को अफ्रीकी क्वालीफायर से गुजरना होगा। बाकी की शीर्ष टीमें आईसीसी वनडे रैंकिंग के तहत सीधे क्वालीफाई कर जाएंगी।