Olympic Order Award: निशानेबाज अभिनव बिंद्रा को ‘ओलिंपिक ऑर्डर अवॉर्ड’ से किया जाएगा सम्मानित, 41 साल बाद किसी भारतीय को दिया जाएगा यह सम्मान

Olympic Order Award: इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) ने घोषणा की है कि भारत के प्रतिष्ठित निशानेबाज अभिनव बिंद्रा को ओलंपिक ऑर्डर अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
Olympic Order Award: निशानेबाज अभिनव बिंद्रा को ‘ओलिंपिक ऑर्डर अवॉर्ड’ से किया जाएगा सम्मानित, 41 साल बाद किसी भारतीय को दिया जाएगा यह सम्मान

Olympic Order Award: भारत के प्रतिष्ठित निशानेबाज अभिनव बिंद्रा को ओलंपिक ऑर्डर अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। दरअसल इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) ने यह घोषणा की है कि 10 अगस्त को पेरिस में आयोजित होने वाली अवॉर्ड सेरेमनी में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। बता दें कि बिंद्रा यह पुरस्कार पाने वाले दूसरे भारतीय होंगे। जानकारी के अनुसार इससे पहले, 1983 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को यह सम्मान मिला था।

IOC के प्रेसिडेंट का पत्र

दरअसल IOC के प्रेसिडेंट थॉमस बाच ने अभिनव बिंद्रा को पत्र लिखकर यह सूचना दी है। प्रेसिडेंट थॉमस बाच द्वारा लिखे गए पत्र में लिखा है कि, “IOC एग्जीक्यूटिव बोर्ड ने यह निर्णय लिया है कि आपको ओलंपिक मोमेंट के प्रति आपकी सराहनीय सेवा के लिए ओलंपिक ऑर्डर से सम्मानित किया जाएगा।” इसके साथ ही प्रेसिडेंट थॉमस बाच ने अभिनव को पेरिस में होने वाली अवॉर्ड सेरेमनी में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी किया है।

खेल मंत्री की प्रतिक्रिया

वहीं बिंद्रा को यह अवॉर्ड मिलने पर भारत के खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा, ‘यह भारत के लिए गर्व का क्षण है। अभिनव बिंद्रा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन और खेल के प्रति समर्पण से देश का नाम रोशन किया है। उन्हें यह सम्मान मिलना भारतीय खेल जगत के लिए प्रेरणादायक है।’

ओलंपिक ऑर्डर अवॉर्ड का इतिहास

जानकारी दे दें कि ओलंपिक ऑर्डर, इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी द्वारा दिया जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान है, जो ओलंपिक मोमेंट में विशेष योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। जानकारी के मुताबिक इस अवॉर्ड की शुरुआत 1975 में हुई थी, और तब इसे तीन कैटेगरी- गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज में दिया जाता था। हालांकि 1984 में सिल्वर और ब्रॉन्ज कैटेगरी में दिया जाने वाला यह सम्मान समाप्त कर दिया गया और यह निर्णय लिया गया कि अब यह अवॉर्ड केवल गोल्ड कैटेगरी में दिया जाएगा, जिसे राष्ट्र प्रमुखों और विशेष योगदान देने वाली हस्तियों को प्रदान किया जाता है। IOC ओलंपिक की मेजबानी करने वाले देश के राष्ट्र प्रमुख को भी यह अवॉर्ड देता है।

बता दें कि अभिनव बिंद्रा ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण योगदान दिए हैं। वे न केवल एक सफल निशानेबाज हैं, बल्कि एक प्रेरक व्यक्ति भी हैं जिन्होंने भारतीय खेलों के विकास के लिए कई पहल की हैं। उनके द्वारा स्थापित अभिनव बिंद्रा फाउंडेशन भारतीय खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और सुविधाएं प्रदान करता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews