पाकिस्तान ने भारत को हराकर क्वार्टरफाइनल में किया प्रवेश, महज 5 ओवरो में बनाए 121 रन

हॉन्ग कॉन्ग क्रिकेट सिक्स टूर्नामेंट में एक बड़ा उलटफेर करते हुए पाकिस्तान ने भारत को हरा दिया। दरअसल इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने इस लीग के क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की कर ली है। इसके साथ ही पाकिस्तान ने न सिर्फ भारत को हराया बल्कि बिना कोई विकेट खोए लक्ष्य को हासिल किया।
पाकिस्तान ने भारत को हराकर क्वार्टरफाइनल में किया प्रवेश, महज 5 ओवरो में बनाए 121 रन

पाकिस्तान ने भारत को हॉन्ग कॉन्ग क्रिकेट सिक्स टूर्नामेंट में 6 विकेट से हरा दिया। इस उलटफेर के साथ ही पाकिस्तान ने लीग के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली। जानकारी के अनुसार भारत ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 5 ओवरों में 119 रन बनाए। जबकि पाकिस्तान ने जबरदस्त बैटिंग करते हुए बिना विकेट खोए इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। बता दें कि हॉन्ग कॉन्ग सिक्स टूर्नामेंट में एक टीम में 6 खिलाडी खेलते हैं।

भारत की ओर से रॉबिन उथप्पा और भरत छिपली ने शानदार शुरुआत की। पारी की शुरुआत करते हुए रॉबिन उथप्पा ने महज 8 गेंदों में 31 रन बना डाले, जबकि भरत ने भी जबरदस्त बैटिंग करते हुए शानदार अर्धशतक लगाया। भरत ने मात्र 16 गेंद में 53 रन की आतिशी पारी खेली।

भारत का मिडिल आर्डर रहा फ्लॉप

दरअसल भारत की टीम से मिडिल आर्डर में रन नहीं बने। केदार जाधव महज 8 रन बनाकर पवेलियन की ओर लौट गए। जबकि मनोज तिवारी भी 7 गेंदों में महज 17 रन ही बना सके। हालांकि रॉबिन उथप्पा और भरत की शानदार पारी के चलते भारत ने 5 ओवरों में 119 का स्कोर खड़ा कर दिया। जिसके बाद पाकिस्तान की टीम को जीत के लिए महज 5 ओवर में 120 रन की जरूरत थी। पाकिस्तान की ओर से फहीम अशरफ ने दो विकेट लिए।

पाकिस्तान की जबरदस्त बल्लेबाजी

वहीं इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। पाकिस्तान ने इस लक्ष्य को बिना कोई विकेट गवाए हासिल कर लिया। पाकिस्तान की ओर से मुहम्मद अखलाक और आसिफ अली ने जमकर बल्लेबाजी की। बता दें कि अखलाक ने महज 12 गेंदों में 40 रन की धुआंधार पारी खेली, जबकि आसिफ अली ने भी मात्र 14 गेंदों में 55 रन बना डाले। हालांकि आसिफ अली शानदार अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद रिटायर्ड हर्ट हो गए। वहीं मैच को कप्तान फहीम अशरफ ने फिनिश किया और इस शानदार मैच में भारत को हरा दिया।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews