विनेश फोगाट को नहीं मिलेगा सिल्वर मेडल, CAS ने खारिज की याचिका, पेरिस ओलंपिक में भारत के पदकों की संख्या 6 रहेगी 

Vinesh Phogat का पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने का सपना टूट चुका है। सीएएस ने पहलवान की याचिका खारिज कर दी है।
Vinesh Phogat

Paris Olympic 2024: भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) को निराश मिली है। कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (CAS) कुश्ती में रजत पदक के लिए उनकी अपील को खारिज कर दी है। बता दें कि विनेश को 100 ग्राम वजन अधिक होने के बाद पेरिस ओलंपिक के फाइनल के अयोग्य घोषित कर दिया है। जिसके बाद उन्होंने 7 अगस्त को रजत पदक के लिए याचिका दायर की थी।

बता दें कि विनेश फोगाट फाइनल में ओलंपिक फाइनल में पहुँचने वाली पहली महिला पहलवान हैं। उनका मुकाबलासारा एन हिल्डेब्रांट के साथ होने वाला था। लेकिन  कोशिशों के बाद भी वह फाइनल मैच के पहले वजन कम नहीं कर पाई। जिसके बाद उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। जिसके बाद फोगाट ने कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। फिर रजत पदक की मांग को लेकर सीएएस को अपील की।

इस मामले में 9 से 10 अगस्त तक सुनवाई की गई। 13 अगस्त को फैसला आने वाला था। लेकिन इसे 16 अगस्त तक टाल दिया गया है। इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन ने याचिका रद्द होने की पुष्टि कर दी है। इसी के विनेश फोगाट का पेरिस ओलंपिक में मेडल जीतने का सपना टूट गया।

IOA की अध्यक्ष पीटी उषा CAS द्वारा फोगाट के अपील को खरीज करने के फैसले पर हैरानी और निराशा जताई है। कोर्ट ने यह फैसला विनेश फोगाट के साथ-साथ भारत के लिए भी बड़ा झटका है। पेरिस ओलंपिक में भारत सिर्फ 6 पदक की जीत पाया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews