Paris Olympic 2024 : पेरिस ओलंपिक के एथलीट्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, 26 जुलाई से होगा शुरू

Paris Olympic 2024 : पेरिस ओलंपिक 2024 की तैयारियों के बीच, भारतीय एथलीटों का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे मुलाकात की। बता दें कि 26 जुलाई से फ्रांस की राजधानी में यह वैश्विक खेल महोत्सव आरंभ होगा।
Paris Olympic 2024 : पेरिस ओलंपिक के एथलीट्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, 26 जुलाई से होगा शुरू

Paris Olympic 2024 : पेरिस ओलंपिक 2024 की उल्टी गिनती अब शुरू हो चुकी है। दरअसल 26 जुलाई से फ्रांस की राजधानी में यह वैश्विक खेल महोत्सव आरंभ होगा, जहां विभिन्न देशों के एथलीट्स अपने कौशल और कठिन परिश्रम का प्रदर्शन करेंगे। वहीं भारतीय खिलाड़ी भी पूरे जोश और समर्पण के साथ अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं। टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के बाद, इस बार भारतीय दल और भी बेहतर परिणाम हासिल करने के उद्देश्य से पेरिस जाने के लिए तैयार है।

पीएम मोदी की एथलीट्स से मुलाकात:

दरअसल फ्रांस रवाना होने से पहले भारतीय ओलंपिक दल के एथलीट्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और उनके संघर्ष और समर्पण की सराहना की। पीएम मोदी ने भारतीय एथलीट्स की सफलता को 140 करोड़ भारतीयों के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया और विश्वास जताया कि इस बार भी हमारे एथलीट्स उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और देश को गर्वित करेंगे।

सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें:

वहीं प्रधानमंत्री ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा कीं। उन्होंने लिखा, “ओलंपिक के लिए पेरिस रवाना हो रहे हमारे दल के साथ बातचीत की। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे एथलीट अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और भारत को गौरवान्वित करेंगे। उनकी जीवन यात्रा और सफलता 140 करोड़ भारतीयों को उम्मीद देती है।”

पीटी उषा और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति:

दरअसल इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा भी मौजूद थीं। इसके साथ ही इन तस्वीरों में एथलीट्स के साथ सहयोगी स्टाफ भी नजर आए। कुछ खिलाड़ियों से पीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी बातचीत की, जिससे उनकी भावनाओं और चुनौतियों को समझा जा सके।

बता दें कि पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए भारतीय दल में लगभग 120 एथलीट शामिल हैं। इसमें स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा, 16 सदस्यीय पुरुष हॉकी टीम और रिकॉर्ड 21 निशानेबाज शामिल हैं। इस बार की भारतीय ओलंपिक टीम में खेल के विभिन्न क्षेत्रों से कई होनहार खिलाड़ी शामिल हैं, जो देश का नाम रोशन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews