
Paris Olympic 2024 : आज पेरिस ओलंपिक 2024 का चौथा दिन है जोकि भारत के लिए काफी ऐतिहासिक दिन बन चुका है। बता दें की भारतीय पुरुष हॉकी टीम तीसरी पूल मैच में आयरलैंड के साथ मुकाबला खेली। जिसमें टीम ने आयरलैंड को 2-0 से हरा दिया है। आज भारत को दूसरा मेडल मिल गया है। यह मेडल भी शूटिंग में आया है। मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने कोरिया को हराकर मेडल अपने नाम करते हुए इतिहास रच दिया है। बता दें कि इस पूल में बेल्जियम और ऑस्ट्रेलिया के बाद भारत तीसरे नंबर पर है। ऐसे में मैच जीतना का मतलब है कि टॉप 2 में एंट्री हो चुकी है।
1 मैच रहा ड्रॉ
दरअसल, पेरिस ओलंपिक में अभी तक आयरलैंड ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। शुरुआती मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में भारत के साथ भी आयरलैंड का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है, जिस कारण भारत के पास जितने का गोल्डन चांस था। वहीं, एक मैच ड्रॉ रहा।
टीमों का स्क्वॉड
भारत
- गोलकीपर: श्रीजेश परट्टू रवीन्द्रन
- डिफेंडर: जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय
- मिडफील्डर: राजकुमार पाल, शमशेर सिंह, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद
- फॉरवर्ड: अभिषेक, सुखजीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, मनदीप सिंह, गुरजंत सिंह
आयरलैंड
- गोलकीपर: डेविड हर्टे
- डिफेंडर: टिम क्रॉस, वॉल्श दाराघ, काइल मार्शल, शेन ओ डोनोग्यू, पीटर मैककिबिन, ली कोल, निक पेज
- मिडफील्डर: सीन मरे, माइकल रॉबसन, पीटर ब्राउन
- फॉरवर्ड: जॉन मैकी, मैथ्यू नेल्सन, जेरेमी डंकन, बेंजा
- मिन वॉकर, बेन जॉनसन
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

