Paris Olympics 2024: आज भारत के पास ‘गोल्ड’ जीतने का मौका, जानिए किन खेलों में आज भारतीय खिलाडियों को मिल सकता है मैडल

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक का धूमधाम से आगाज हो चुका है। वहीं अब भारतीय फैंस मैडल की उम्मीद लगाए बैठे हैं। ऐसे में आज भारत के पास एक नहीं दो पदक जीतने का मौका है।
Paris Olympics 2024: आज भारत के पास ‘गोल्ड’ जीतने का मौका, जानिए किन खेलों में आज भारतीय खिलाडियों को मिल सकता है मैडल

Paris Olympics 2024: आज, 28 जुलाई का दिन, भारतीय खेल प्रेमियों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन हो सकता है क्योंकि भारत के एथलीट दो स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद से आज मैदान में उतरेंगे। दरअसल एक तरफ, शूटिंग में मनु भाकर से उम्मीदें हैं, वहीं दूसरी ओर तीरंदाजी में अंकिता भकत, दीपिका कुमारी और भजन कौर की टीम पदक की दौड़ में है।

उद्घाटन और शुरुआती प्रदर्शन

दरअसल पेरिस में ओलंपिक 2024 का उद्घाटन समारोह 26 जुलाई, शुक्रवार को हुआ था। हालांकि, भारतीय दल ने 25 जुलाई को ही अपनी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था। अब, आज 28 जुलाई को भारत के पास दो पदक जीतने का सुनहरा अवसर है।

शूटिंग में मनु भाकर से उम्मीदें

वहीं भारत की शूटिंग टीम की मुख्य उम्मीद मनु भाकर पर टिकी हैं। मनु भाकर 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के फाइनल में प्रतिस्पर्धा करेंगी। दरअसल अगर मनु आज पदक जीतती हैं, तो वह ओलंपिक में शूटिंग का पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बन जाएंगी। जानकारी के अनुसार भारत ने आखिरी बार 2012 में शूटिंग में पदक जीता था।

तीरंदाजी में पदक की संभावना

इसके साथ ही महिला तीरंदाजी टीम की अंकिता भकत, दीपिका कुमारी और भजन कौर ने गुरुवार को रैंकिंग राउंड में चौथा स्थान प्राप्त किया था। जिसके बाद आज शाम 5:45 बजे क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला फ्रांस या नीदरलैंड से होगा। अगर टीम सेमीफाइनल मैच में हार जाती है, तो फिर रात 8:18 बजे ब्रॉन्ज का मेडल जीतने के लिए मैच खेलेगी। सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में पहुंचने पर टीम रात 8:41 बजे गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला करेगी।

तीरंदाजी में आज का भारत का ओलंपिक शेड्यूल

तीरंदाजी

महिला टीम का क्वार्टर फाइनल मैच: अंकिता भकत, दीपिका कुमारी और भजन कौर – शाम 5:45 बजे खेला जाएगा
महिला टीम का सेमीफाइनल मैच: (क्वालिफिकेशन के आधार पर) – अंकिता भकत, दीपिका कुमारी और भजन कौर – शाम 7:17 बजे खेला जाएगा
महिला टीम का ब्रॉन्ज मेडल मैच: (क्वालिफिकेशन के आधार पर) – अंकिता भकत, दीपिका कुमारी और भजन कौर – रात 8:18 बजे खेला जाएगा
महिला टीम का गोल्ड मेडल मैच: (क्वालिफिकेशन के आधार पर) – अंकिता भकत, दीपिका कुमारी और भजन कौर – रात 8:41 बजे खेला जाएगा

शूटिंग

महिला 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग क्वालिफिकेशन का मैच: इलावेनिल वलारिवन और रमिता जिंदल – दोपहर 12:45 बजे खेला जाएगा
पुरुष 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग क्वालिफिकेशन का मैच: संदीप सिंह और अर्जुन बाबूता – दोपहर 2:45 बजे खेला जाएगा
महिला 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल का मैच: मनु भाकर – दोपहर 3:30 बजे खेला जाएगा

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews