एक समय क्रिकेट छोड़कर MBA करने का बना लिया था रविचंद्रन अश्विन ने मन, अश्विन के संन्यास पर भावुक हुए विराट कोहली

बेहद कम लोग जानते हैं कि रविचंद्रन अश्विन ने एक समय क्रिकेट छोड़कर MBA करने का मन बनाया था। वह समय अश्विन के जीवन का सबसे खराब समय था। अश्विन के संन्यास के बाद विराट कोहली ने भावुक पोस्ट करते हुए अश्विन को विदाई दी है।
एक समय क्रिकेट छोड़कर MBA करने का बना लिया था रविचंद्रन अश्विन ने मन, अश्विन के संन्यास पर भावुक हुए विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट के सबसे अनुभवी गेंदबाजों में से एक रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। लेकिन कुछ ही लोग जानते हैं कि एक समय ऐसा भी था जब रविचंद्रन अश्विन ने क्रिकेट छोड़ने का मन बना लिया था। उन्होंने क्रिकेट के दामन को छोड़कर MBA करने का विचार किया था। यह बात रविचंद्रन अश्विन द्वारा ही एक मीडिया को दिए गए इंटरव्यू में कही गई थी।

गाबा में खेले गए भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच के बाद रविचंद्रन अश्विन ने संन्यास का ऐलान किया है। रविचंद्रन अश्विन भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं।

MBA करने का बना लिया था मन

लेकिन इन रिकॉर्ड्स को तोड़ने से पहले एक समय ऐसा भी आया था जब रविचंद्रन अश्विन ने क्रिकेट को छोड़ने का मन बना लिया था। यह समय रविचंद्रन अश्विन के जीवन का सबसे मुश्किल समय था। इंडियन एक्सप्रेस को दिए गए एक इंटरव्यू में रविचंद्रन अश्विन ने कहा था कि “एक समय मैंने क्रिकेट छोड़ने का फैसला कर लिया था, मैं खुद से पूछ रहा था कि क्या करूं? मैंने कहा कि जो भी जिंदगी में करूंगा, उसमें उच्चतम सफलता प्राप्त करने की कोशिश करूंगा, मैं जिस प्रोफेशन को चुनूंगा उसमें सर्वश्रेष्ठ बनूंगा, मैं संभवत एमबीए मार्केटिंग करता”

अश्विन के संन्यास पर भावुक हुए विराट कोहली

गाबा में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थी। यह तस्वीर विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन की थी, ऐसा दावा किया जा रहा है कि मैच के दौरान ही रविचंद्रन अश्विन ने विराट कोहली को यह बात बता दी थी कि वह संन्यास का ऐलान करने जा रहे हैं। वहीं रविचंद्रन अश्विन के संन्यास लेने के बाद विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक भावुक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने रविचंद्रन अश्विन के साथ बिताए गए लम्हों को याद किया है और उन्हें आने वाले भविष्य की बधाई दी है। कोहली ने अपनी पोस्ट में लिखा “मैं आपके साथ 14 साल तक क्रिकेट खेला हूं, लेकिन जब आपने मुझे बताया कि आप संन्यास ले रहे हैं, तो मैं इमोशनल हो गया, मेरे सामने सभी पुराने यादें आ गई जब मैं आपके साथ खेला, ऐश (अश्विन) मैंने आपके साथ हर पल का आनंद लिया है। आपको हमेशा एक लीजेंड के रूप में याद किया जाएगा।”

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews