
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, इस वीडियो में रजत पाटीदार बता रहे हैं कि कैसे एक सिक्सर ने उनके जीवन को बदल दिया। बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने आईपीएल 2025 के लिए रजत पाटीदार को अपना कप्तान चुना है। टीम में विराट कोहली, लियाम लिविंगस्टोन और क्रुणाल पंड्या जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं।
रजत पाटीदार मध्य प्रदेश के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने मुश्ताक अली ट्रॉफी में मध्य प्रदेश टीम की कमान संभाली थी और टीम को फाइनल तक पहुंचाया था। पहले से ही उम्मीद जताई जा रही थी कि रजत पाटीदार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की कप्तानी सौंपी जा सकती है।
कैसे एक SIXER ने बदल दी लाइफ?
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने नए कप्तान के कुछ खास पलों को दिखाया। दरअसल, इस वीडियो में रजत पाटीदार बता रहे हैं कि कैसे एक सिक्सर ने उनके जीवन को बदल दिया और कैसे वह RCB और उसके फैंस के लिए इतना बड़ा चेहरा बन गए। 25 मई 2022 को रजत पाटीदार ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स के मैदान पर आईपीएल के एलिमिनेटर मुकाबले में शानदार शतक लगाया था। इस शतक ने उनकी पूरी दुनिया बदल दी। उन्होंने एक शानदार छक्के के साथ अपना शतक पूरा किया था।
The day that changed it all for our Captain Rajat. ❤️
Bouts of Nostalgia giving way to a red dawn of Hope. 🔥
This is Royal Challenge presents RCB Shorts.#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2025 #ChooseBold pic.twitter.com/yI3Y8vAbGT
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) February 22, 2025
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
वायरल हो रहे वीडियो में रजत पाटीदार उसी जगह बैठकर बात कर रहे हैं, जहां उनका छक्का गिरा था। यानी, जिस जगह रजत पाटीदार ने छक्का मारा था, उसी जगह बैठकर वह बता रहे हैं कि कैसे एक सिक्सर ने उनके जीवन को पलट दिया। रजत पाटीदार कहते हैं, “हर व्यक्ति के जीवन में एक ऐसा दिन आता है, जिसके बाद उसका जीवन पूरी तरह बदल जाता है। मेरे जीवन में भी लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला गया वह मैच और उसमें लगाया गया वह शतक था, जिसने मेरे जीवन को पूरी तरह बदल दिया और आरसीबी के फैंस का भरोसा मुझ पर कायम किया।”
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

