बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले रिकी पोंटिंग ने की बड़ी भविष्यवाणी, बताया कौन होगा WTC का पहला फाइनलिस्ट

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर रिकी पोंटिंग ने एक बड़ा बयान दिया है। दरअसल रिकी पोंटिंग ने WTC के पहले फाइनलिस्ट को लेकर भविष्यवाणी की है। जिसके बाद उनकी यह भविष्यवाणी खूब सुर्खियां बटोर रही है। जानिए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को लेकर रिकी पोंटिंग ने क्या कहा।
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले रिकी पोंटिंग ने की बड़ी भविष्यवाणी, बताया कौन होगा WTC का पहला फाइनलिस्ट

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को लेकर हर तरफ चर्चाएं शुरू हो गई है। दरअसल WTC के लिए यह सीरीज सबसे अहम मानी जा रही है। इस सीरीज में भारत और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट की दो सबसे मजबूत टीमें आमने सामने होने वाली है। दरअसल WTC के फाइनल में पहुंचने के लिए दोनों ही टीमों को यह सीरीज जीतना होगी। दरअसल भारत न्यूजीलैंड सीरीज में न्यूजीलैंड ने जीत के साथ अपना रास्ता भी खोल दिया है। ऐसे में अब भारत की मुश्किलें बढ़ गई है। भारत की उम्मीदें अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी पर टिकी है।

वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाडी और टीम के कप्तान रिकी पोंटिंग ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है। दरअसल पोंटिंग का कहना है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया 3-1 सीरीज जीतेगी।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर भविष्यवाणी

दरअसल पोंटिंग का कहना है कि मोहम्मद शमी के बगैर भारत का जीतना मुश्किल नजर आ रहा है। ऑस्ट्रेलिया के पास घरेलु पिच का बेनिफिट रहेगा। ऐसे में भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया को हराना मुश्किल होगा। पोंटिंग का कहना मोहम्मद शमी के बगैर भारतीय टीम एक टेस्ट में 20 विकेट नहीं ले सकेगी। पोंटिंग के अनुसार भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली यह बॉर्डर-गावसकर ट्रॉफी का नतीजा 3-1 रहेगा। यानी इसमें 3 मैच ऑस्ट्रेलिया जीतने वाली है। पोंटिंग का मानना है की इस सीरीज में मेहमान टीम भारत सिर्फ एक ही मैच जीत पाएगी।

पोंटिंग के मुताबिक कौन होगा WTC का फाइनलिस्ट

दरअसल रिकी पोंटिंग का कहना है कि मोहम्मद शमी भारतीय टीम के लिए बहुत ही जरूरी हिस्सा है। मोहम्मद शमी के बगैर टीम की गेंदबाजी कमजोर दिखाई देगी। वही रिकी पोंटिंग की भविष्यवाणी से समझा जाए तो ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज जीत के साथ WTC के फाइनल में जगह बना लेगी जबकि भारत इस चैंपियनशिप से बाहर हो जाएगी। हालांकि भारत के पास मौका है भारत अगर यह सीरीज जीत जाती है तो वह आसानी से WTC के फाइनल में प्रवेश कर जाएगा। हालांकि भारत के पास WTC के फाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के मैच पर भी नजर रखनी होगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews