रिंकू सिंह ने विराट कोहली को किया इग्नोर! दोनों के बीच किस बात को लेकर है अनबन? वीडियो हो रहा तेजी से वायरल

आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी का एक किस्सा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, दावा किया जा रहा है कि विराट कोहली और रिंकू सिंह के बीच अनबन हो गई है। इस अनबन का एक वीडियो भी अब सामने आया है। यह वीडियो ओपनिंग सेरेमनी के स्टेज का है।
रिंकू सिंह ने विराट कोहली को किया इग्नोर! दोनों के बीच किस बात को लेकर है अनबन? वीडियो हो रहा तेजी से वायरल

आईपीएल 2025 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत लिया। इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले से पहले आईपीएल का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसकी ओपनिंग सेरेमनी में कई सितारों ने चार चांद लगाए। इस दौरान दिशा पाटनी, करण औजला और श्रेया घोषाल ने परफॉर्मेंस दी। स्टेज पर बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान भी दिखाई दिए। लेकिन इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में दावा किया गया है कि विराट कोहली और रिंकू सिंह के बीच अनबन हो गई है।

दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में शाहरुख खान विराट कोहली और रिंकू सिंह को स्टेज पर बुला रहे हैं। विराट कोहली स्टेज पर पहुंच जाते हैं और रिंकू सिंह भी, लेकिन रिंकू सिंह विराट कोहली से बिना हाथ मिलाए ही आगे निकल जाते हैं, जिसके चलते अब अनबन का दावा किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी के दौरान भारी संख्या में फैंस मैच देखने पहुंचे थे। यह मैच आरसीबी और केकेआर के बीच था। ओपनिंग सेरेमनी भी बेहद शानदार रही। वहीं, इस सेरेमनी में शाहरुख खान भी मौजूद रहे। शाहरुख खान ने मैच से पहले विराट कोहली को स्टेज पर आमंत्रित किया। इस दौरान कोहली-कोहली के नारों से पूरा स्टेडियम गूंज गया। तभी माहौल को और गर्म करने के लिए शाहरुख खान ने स्टेज पर रिंकू सिंह को भी बुलाया। जैसे ही रिंकू सिंह स्टेज पर आए, उनका नाम भी स्टेडियम में गूंज गया। रिंकू ने आते ही शाहरुख खान से हाथ मिलाया, लेकिन वह विराट कोहली से हाथ मिलाए बिना ही आगे बढ़ गए, जबकि विराट कोहली ने उनसे हाथ मिलाने का प्रयास भी किया।

क्या रिंकू सिंह ने विराट कोहली को किया इग्नोर?

इस पूरे वाक्य का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। दावा किया गया कि रिंकू सिंह ने विराट कोहली को इग्नोर किया है। हालांकि, अब तक इसे लेकर दोनों खिलाड़ियों का बयान नहीं आया है। यह साफ नहीं हो सका है कि क्या वाकई में रिंकू सिंह और विराट कोहली के बीच किसी बात को लेकर अनबन है या दोनों एक-दूसरे से नाराज हैं। हालांकि, इससे पहले के आईपीएल में विराट कोहली और रिंकू सिंह को बेहद करीबी दोस्त बताया गया था। विराट कोहली से रिंकू सिंह ने बातचीत भी की थी और इस वाक्य का भी मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। लेकिन अब वायरल हो रहे नए वीडियो ने सभी में चर्चाएं शुरू कर दी हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews