क्या दूसरे टेस्ट मैच में खेलेंगे Rishabh Pant और Shubman Gill? जानिए न्यूजीलैंड की ओर से कौन सा बड़ा खिलाडी नहीं आएगा नजर

दूसरे टेस्ट मैच में भारत और न्यूजीलैंड की टीम में बदलाव दिखाई दे सकते हैं। दरअसल Shubman Gill पूरी तरह से फिट हो चुके हैं, जबकि इस टेस्ट मैच में भी न्यूजीलैंड की ओर से केन विलियमसन नहीं खेलेंगे। हालांकि इस टेस्ट मैच में Rishabh Pant फिर खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
शुभमन गिल और Rishabh Pant के खेलने पर संशय

Rishabh Pant

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 24 अक्टूबर से दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। वहीं इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम बड़े बदलावों के साथ मैदान में उतर सकती है। दरअसल पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से भारत को हराया था। इस सीरीज का असर WTC के पॉइंट्स टेबल पर दिखाई दे रहा है। दरअसल भारत और न्यूजीलैंड दोनों के लिए ही यह टेस्ट सीरीज बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। भारत को अब न्यूजीलैंड से जीतने के बाद भी ऑस्ट्रेलिया से एक टेस्ट मैच जीतना होगा।

वहीं अगर भारत न्यूजीलैंड से बाकी बचे 2 मैच भी हार जाता है तो भारत के लिए WTC की रह मुश्किल हो जाएगी। ऐसे में भारत को ऑस्ट्रेलिया से तीन टेस्ट मैच जीतने होंगे। हालांकि WTC के टेबल पर नजर डालें तो अभी भारत पहले स्थान पर मौजूद है।

Shubman Gill और Rishabh Pant के खेलने पर संशय

इस मैच में भारत के सामने बड़ी दुविधा दिखाई दे रही है। दरअसल Shubman Gill गर्दन में अकड़न के चलते पहला टेस्ट मैच नहीं खेले थे। ऐसे में क्या वे दूसरा मैच खेलेंगे इसपर संशय बना हुआ है। जबकि ऋषभ पंत भी इस समय चोंट से गुजर रहे हैं। दरअसल पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन Rishabh Pant के घुटने में चोट आई थी, चोंट के कारण वे मैदान से बाहर चले गए थे। वहीं इसके बाद मैच में ध्रुव जुरेल ने कीपिंग की थी। हालांकि उन्होंने बाद में बैटिंग की थी और शानदार बल्लेबाजी करते हुए 99 रन बनाए थे।

घुटने के मूवमेंट में पंत को थोड़ी परेशानी

हालांकि Rishabh Pant को लेकर भारत के असिस्टेंट कोच रेयान टेन डोशेट ने जानकारी दी है कि ‘अब ऋषभ पंत काफी ठीक नजर आ रहे हैं। हमे लगता है कि रोहित शर्मा ने दूसरे दिन इस पर बात की थी। हालांकि घुटने के मूवमेंट में पंत को थोड़ी परेशानी हो रही थी, लेकिन उम्मीद है कि वे पुणे टेस्ट में खेलने के लिए फिट हो जाएंगे।’ बता दें कि पंत के उसी घुटने पर चोट आई है, जिसकी कार एक्सीडेंट के बाद सर्जरी हुई थी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews