क्या पांचवें टेस्ट से बाहर हो गए ऋषभ पंत? अब इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

क्या 31 जुलाई से लंदन में होने वाले टेस्ट मैच में ऋषभ पंत खेलते हुए नजर आएंगे? अगर वह इस मुकाबले से बाहर हो चुके हैं, तो उनकी जगह किन खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है? चलिए इस खबर में हम आपको बताते हैं कि भारत इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पांचवें टेस्ट मैच में क्या बड़ा बदलाव कर सकता है।
क्या पांचवें टेस्ट से बाहर हो गए ऋषभ पंत? अब इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का अंतिम मुकाबला 31 जुलाई से लंदन के ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। यह मुकाबला इस सीरीज का निर्णायक मुकाबला रहेगा। भारत यह मैच जीतकर सीरीज को ड्रॉ करने की कोशिश करेगा, जबकि इंग्लैंड इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगा। बता दें कि इंग्लैंड इस समय सीरीज में 2-1 से आगे चल रहा है। दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला ड्रॉ रहा। ऐसे में अब पांचवां और अंतिम मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है।

वहीं इस मुकाबले से पहले एक बड़ी चर्चा छिड़ गई है क्या इस मुकाबले में ऋषभ पंत खेलेंगे? और अगर ऋषभ पंत इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं, तो उनकी जगह किसे मौका दिया जा सकता है? चलिए इसे लेकर सब कुछ जानते हैं।

क्यों हुए ऋषभ पंत इस टेस्ट मैच से बाहर?

बता दें कि ऋषभ पंत मैनचेस्टर टेस्ट में बुरी तरह से चोटिल हो गए थे। बल्लेबाजी के दौरान गेंद सीधे ऋषभ पंत के पैर पर जाकर लगी थी, जिससे उनका अंगूठा बुरी तरह से चोटिल हो गया। मैच के दौरान ही ऋषभ पंत को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका मेडिकल टेस्ट करवाया गया। उसके बाद यह जानकारी सामने आई कि ऋषभ पंत का अंगूठा फ्रैक्चर हो गया है। हालांकि इसके बावजूद ऋषभ पंत ने हार नहीं मानी और बल्लेबाजी की। ऋषभ पंत ने टूटे अंगूठे के साथ भी अर्धशतक जड़ा। हालांकि भारत वह मुकाबला जीत नहीं सका, लेकिन उसे ड्रॉ करने में कामयाब रहा। वहीं अब भारत पांचवें और अंतिम मुकाबले में 31 जुलाई को मैदान पर उतरेगा।

इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

बता दें कि 31 जुलाई से शुरू होने वाले इस मुकाबले में ऋषभ पंत नहीं खेलेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चोटिल हो जाने के चलते ऋषभ पंत इस मुकाबले से बाहर हो चुके हैं। ऋषभ पंत के अंगूठे में फ्रैक्चर की पुष्टि खुद उन्होंने की है। वहीं अब उनकी अनुपस्थिति में नारायण जगदीशन या फिर ध्रुव जुरेल को मौका दिया जा सकता है। बता दें कि ये दोनों ही खिलाड़ी विकेटकीपिंग के साथ-साथ बल्लेबाजी में भारतीय टीम को मदद कर सकते हैं। ऐसे में इन दोनों पर भारतीय टीम की नजर हो सकती है। इसके अलावा अगर केएल राहुल को बेहतर विकेटकीपर-बल्लेबाज मानते हुए टीम में शामिल किया जाए, तो अभिमन्यु ईश्वरन को भी मौका दिया जा सकता है। हालांकि यह देखना दिलचस्प रहेगा कि आखिरी मुकाबले में भारत की प्लेइंग इलेवन किस प्रकार की होगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews