रोहित शर्मा ने दे दिया RCB में आने का बड़ा हिंट, जानिए आईपीएल 2025 को लेकर क्या बोले रोहित

RCB के फैंस आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा को टीम में शामिल करने की उम्मीद लगाए हुए हैं। दरअसल कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह दावा भी किया गया था कि अगर मुंबई रोहित शर्मा को रिलीज कर देती है तो वे RCB की टीम से एक कप्तान के तौर पर खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।
रोहित शर्मा ने दे दिया RCB में आने का बड़ा हिंट, जानिए आईपीएल 2025 को लेकर क्या बोले रोहित

आईपीएल 2025 को लेकर अभी से क्रिकेटप्रेमियों में उत्सुकता देखने को मिल रही है। इस बार आईपीएल टीमों के सामने बड़ी परेशानी नजर आ रही है। टीमों को अपने मजबूत प्लेयर्स को रिटेन करने में दिक्कतें आ रही है। दरअसल एक टीम द्वारा केवल 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया जा सकता है। ऐसे में हर टीम के लिए यह परेशानी है कि वह किन खिलाडियों को रिटेन करे।

दरअसल हर टीम को अपने कुछ बड़े प्लेयर्स को रिलीज कर पड़ सकता है। ऐसे में सभी की निगाहें मुंबई इंडियंस पर टिकी हुई है। उम्मीद लगाई जा रही है की इस बार कुछ बड़े उलटफेर दिखाई दे सकते हैं।

क्या RCB की टीम से खेलेंगे रोहित शर्मा?

दरअसल मुंबई इंडियंस को अपने बड़े प्लेयर्स को रिटेन करने में परेशानी आ सकती है। अगर टीम सूर्यकुमार, यादव, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह के साथ-साथ ईशान किशन और तिलक यादव को रिटेन करती है, तो ऐसे में रोहित शर्मा को रिलीज करना पड़ सकता है। हालांकि टीम के पास प्लेयर को टीम में जोडने के अन्य विकल्प भी मौजूद हैं। लेकिन RCB के फैंस द्वारा यह उम्मीद लगाई जा रही है कि रोहित आईपीएल 2025 में टीम का हिस्सा बन सकते हैं। दरअसल RCB की टीम को एक कप्तान की तलाश है ऐसे में रोहित शर्मा पर टीम की निगाहें टिकी हुई है।

जानिए रोहित शर्मा ने क्या कहा?

वहीं रोहित शर्मा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वे एक फैंस की बातों का जवाब देते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल एक फैंस द्वारा जब रोहित से पूछा गया कि इस बार वे आईपीएल में कौनसी टीम से खेलेंगे? इसपर रोहित शर्मा ने फैंस को अपनी इच्छा की टीम बताने का कहा। वहीं फैंस ने रोहित से RCB की टीम से खेलने को कहा। वहीं इस बात पर रोहित शर्मा ने कोई जवाब नहीं दिया। हालांकि इसके बाद भी RCB के फैंस द्वारा यह उम्मीद लगाई जा रही है कि 2025 के आईपीएल में रोहित शर्मा RCB से खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews