नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। उनकी कप्तानी में टीम अच्छा प्रदर्शन भी कर रही है। हाल ही में इंडियन क्रिकेट टीम ने टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को मात दी है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ T20 का पहला मैच जीतकर भारत ने बढ़त भी बना ली है। इसी बीच कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो अपने चाहने वालों को ऑटोग्राफ देते दिखाई दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो तिरुवनंतपुरम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मैच के बाद का है। अपनी जीत के बाद रोहित शर्मा मैदान में मौजूद बच्चों से मिलने पहुंचे और उन्हें ऑटोग्राफ देते दिखाई दिए। कुछ लोगों ने अपने आईकार्ड पर रोहित शर्मा से साइन करवाएं तो वहीं एक छोटे बच्चे ने बैट पर उनके साइन लिए। रोहित का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें
Must Read- हेड मास्टर ने स्कूल में रखी पैगंबर मोहम्मद पर निबंध प्रतियोगिता, लोगों ने पीट पीटकर कर किया बुरा हाल
रोहित शर्मा एक शानदार बल्लेबाज हैं लेकिन इस मैच में भी वह अपना खाता नहीं खोल पाए। उन्होंने क्विंटन डी कॉक को अपना कैच पकड़ा दिया। इसके अलावा विराट कोहली भी इस मैच में 3 रन बनाकर ही वापस पवेलियन लौट गए। मैच में केएल राहुल का प्रदर्शन अच्छा रहा और 51 रन बनाते हुए उन्होंने नाबाद पारी खेली। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने भी अर्धशतक लगाई।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस मैच में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला लिया था। अफ्रीकी टीम ने 106 रन का टारगेट दिया जिसे भारत ने 16.4 ओवर में हासिल कर लिया। अर्शदीप सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच बनाया गया है इसके अलावा केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने भी 93 रनों की शानदार साझेदारी की.
