Rohit Sharma को टीम इंडिया का कप्तान बनाने को लेकर गंभीर हुए गौतम, कही ये बड़ी बात

Rohit Sharma को टीम इंडिया का कप्तान बनाने को लेकर गंभीर हुए गौतम, कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। जहां एक ओर देश में कल बिहार चुनाव परिणाम छाए रहे, वहीं दूसरी ओर आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने खूब सुर्खियां बटोरी। बीते दिन आईपीएल का फाइनल मैच था, जिसमें दिल्‍ली कैपिटल्‍स को मात देकर मुंबई इंडियंस ने खिताब अपने नाम किया। मुंबई इंडियंस ने पांचवी बार आईपीएल जीता है, जिसको लेकर मुंबई इंडियंस की देश भर में काफी प्रशांसा हो रही है, साथ ही मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) छाए हुए है।

इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) का एक बड़ा बयान सामने आ रहा है, जिसमें उन्होंने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को टीम इंडिया का कप्तान (Indian Team Captain) बनाने की मांग की है। गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने कहा कि अगर सफेद बॉल क्रिकेट में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तान (Captain) नहीं बनाया जाता है तो ये बेहद शर्मनाक (Shameful) होगा और भारतीय क्रिकेट का दुर्भाग्‍य (bad-luck) होगा।

गौतम गंभीर ने कहा कि अगर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भारतीय टीम का कप्तान नहीं बनाया जाता हैं, तो यह भारतीय टीम का नुकसान है ना कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का। आगे गंभीर कहते है कि हां, एक कप्तान उतना ही अच्छा होता है जितनी अच्छी उसकी टीम, मैं इससे पूरी तरह सहमत हूं, लेकिन एक कप्तान को आंकने के लिए कौन से पैरामीटर हैं, कौन अच्छा है और कौन नहीं? इसके लिए पैरामीटर और बेंचमार्क एक ही होना चाहिए। रोहित (Rohit Sharma) के नेतृत्व में उनकी टीम ने पांच आईपीएल खिताबों को अपने नाम किया है।

आगे गंभीर कहते है कि हम कहते रहते हैं कि एमएस धोनी (MS Dhoni) भारत के सबसे सफल कप्तान हैं। क्यों? क्योंकि उन्होंने दो विश्व कप (World Cup) और तीन आईपीएल जीते हैं। वहीं रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने भी पांच आईपीएल खिताब जीते हैं, वह टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे सफल कप्तान हैं। आगे जाकर, यह शर्म की बात होगी अगर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को भारत की सफेद गेंद या फिर टी 20 कप्तानी नहीं मिलती है तो। गंभीर आगे कहते है कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इससे ज्यादा कुछ नहीं कर सकते कि जिस टीम की वो कप्तानी कर रहे है उसे वो जिता रहे है। आगर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तान नहीं बनाया जाता है तो ये एक बहुत बड़ी हानि है।

गंभीर ने अपने आप को स्पष्ट करते हुए कहा कि वो ये नहीं कह रहे है कि विराट कोहली (virat kohli) की कप्तानी खराब है, लेकिन केवल इस बात का अवलोकन किया गया कि कौन कप्तानी के लिए ज्याहा बेहतर है।  यह देखते हुए कि दोनों ने साल 2013 में एक ही समय में अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी की कप्तानी शुरू कर दी थी। उस साल डैनियल विटोरी की कप्तानी में मिड-सीज़न में कोहली ने कप्तानी शुरु कर दी थी, जबकि रिकी पोंटिंग ने खराब शुरुआत के बाद शर्मा को कप्तानी की बागडोर सौंप दी थी।

आगे गंभीर कहते है कि विभाजन-कप्तानी (Split captaincy)  पर भी विचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कोई भी खराब नहीं है। रोहित ने सफेद गेंद वाली क्रिकेट में दिखाया है कि उनके और विराट की कप्तानी में कितना बड़ा अंतर है। एक खिलाड़ी ने अपनी टीम को पांच खिताब दिलाए थे, दूसरा अभी तक नहीं जीता है। मैं यह नहीं कह रहा हूं कोहली एक खराब कप्तान हैं। लेकिन उन्हें वही मंच मिला है, जो रोहित के पास है, इसलिए आपको दोनों को एक ही पैरामीटर पर आंकना होगा। दोनों आईपीएल में एक ही समय के कप्तान रहे हैं। मुझे लगता है कि रोहित ज्यादा बेहतर है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews