T20 World Cup 2024: ओमान के खिलाफ इस खिलाड़ी ने T20I क्रिकेट में रचा इतिहास, बने दुनिया के पहले गेंदबाज

Ruben Trumpelmann

T20 World Cup Namibia vs Oman: T20 विश्व कप 2024 का तीसरा मुकाबला नामीबिया और ओमान के बीच केनिंग्टन ओवल बारबाडोस स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहाँ नामबिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और ओमान की टीम को 19.4 ओवर में 109 रनों पर ही ढ़ेर कर दिया। वहीं, इस मैच में नामीबिया के गेंदबाज ने इतिहास रच कर T20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में एक रिकॉर्ड बना दिया। आइए जानते हैं विस्तार से…

इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास

नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने टॉस जीतकर ओमान को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। इस दौरान गेंदबाजी की जिम्मेदारी रूबेन ट्रैम्पेलमैन को सौंपी गई। जहाँ रूबेल ने गेंदबाजी करते हुए इतिहास रच दिया। दरअसल, उन्होंने मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर कश्यप प्रजापति को पवेलियन का रास्ता दिखाया। वहीं, दूसरी गेंद पर कप्तान आकिब इलियास को आउट कर पवेलियन भेजा। ऐसे में रूबेल ट्रैम्पलमैन T20I मैच पहले ओवर की पहली गेंद पर दो विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले कोई भी खिलाड़ी T20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में यह कारनामा नहीं कर पाया है।

T20 विश्व कप में पहली बॉल पर विकेट लेने वाले खिलाड़ी

  • मशरफे मुर्तजा बनाम अफगानिस्तान- 2014
  • शापूर जारदान बनाम हांगकांग- 2014
  • रूबेन ट्रैम्पेलमैन बनाम स्कॉटलैंड- 2021
  • रूबेन ट्रैम्पेलमैन बनाम ओमान- 2024
View this post on Instagram

A post shared by ICC (@icc)

चटकाए इतने विकेट

ओमान के खिलाफ T20 विश्व कप के तीसर मैच में नामीबिया के गेंदबाज रूबेन ट्रैम्पलमैन ने घातक गेंदबाजी की। इस दौरान उन्होंने 5.25 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट चटकाए।

 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews