संजू सैमसन की वाइफ चारूलथा रमेश ने शेयर किया दिल छू लेने वाला मैसेज, संजू को बताया फोरएवर फेवरेट हीरो

संजू सैमसन की शानदार पारी की तारीफ करते हुए उनकी वाइफ चारूलथा रमेश ने एक इमोशनल इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गई। बता दें कि संजू सैमसन ने महज 50 गेंदों पर 107 रनों धुआंधार पारी खेली है। जिसके बाद वे खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।
संजू सैमसन की वाइफ चारूलथा रमेश ने शेयर किया दिल छू लेने वाला मैसेज, संजू को बताया फोरएवर फेवरेट हीरो

संजू सैमसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी 20 मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी की। दरअसल उन्होंने महज 50 गेंदों पर 107 रनों धुआंधार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 10 छक्के लगाए। इसके साथ ही इस शानदार पारी के चलते उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने साउथ अफ्रीका को 61 रनों से हरा दिया। संजू सैमसन ने इस पारी के चलते खूब सुर्खियां बटोरी। संजू सैमसन की वाइफ चारूलथा रमेश ने भी इस शानदार पारी की जमकर तारीफ की।

दरअसल सैमसन के शतक पर वाइफ चारूलथा रमेश ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई। जिसमें उन्होंने संजू सैमसन को सुपरहीरो दिखाया। वहीं इस स्टोरी के बाद फैंस ने उनकी जमकर तारीफ भी की। हालांकि यह फोटो राजस्थान रॉयल्स की ओर से पोस्ट किया गया था जिसे चारूलथा रमेश ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी में लगाया था।

वाइफ चारूलथा रमेश ने लगाई इंस्टाग्राम स्टोरी

चारूलथा रमेश ने इस फोटो को स्टोरी पर लगाते हुए इसपर एक कैप्शन भी लिखा। जिसमें उन्होंने संजू सैमसन को उनका फोरएवर फेवरेट हीरो बताया। स्टोरी पर उन्होंने लिखा “माई फोरएवर फेवरेट हीरो…” वहीं इसके बाद तेजी से यह स्टोरी वायरल हो गई। कई यूजर्स द्वारा इसपर प्रतिक्रिया दी गई। संजू के फैंस इसकी तारीफ कर रहे हैं। दरअसल साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में संजू ने जबरदस्त बैटिंग की उन्होंने 47 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वहीं मैच में उन्हें मैन ऑफ़ द मैच अवॉर्ड से भी नवाजा गया।

संजू सैमसन ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए

दरअसल इस शानदार पारी में संजू सैमसन ने कई रिकॉर्ड बनाए। टी-20 मैच की एक इनिंग में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड संजू सैमसन ने अपने नाम किया। उन्होंने इस रिकॉर्ड में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। इसके साथ ही संजू सैमसन ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दरअसल संजू टी 20 इंटरनेशनल में दूसरे देश में शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज भी बन गए। शानदार शतक के चलते संजू सैमसन ने एक बड़ा रिकॉर्ड और अपने नाम कर लिया। दरअसल संजू सैमसन पहले ऐसे प्लेयर बन गए हैं जिन्होंने लगातार 2 टी-20 मैचों में शतक लगाया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews