आज से भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच, बारिश बिगाड़ सकती है खेल, यहां जानिए किसे दिया जा सकता है प्लेइंग-11 में मौका

आज भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में होने वाला हैं। दरअसल कानपुर के इस स्टेडियम में भारत के क्रिकेट का इतिहास शानदार रहा है।
आज से भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच, बारिश बिगाड़ सकती है खेल, यहां जानिए किसे दिया जा सकता है प्लेइंग-11 में मौका

भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और अंतिम मुकाबला आज कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। दरअसल यह मुकाबला सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 9:00 बजे किया जाएगा। जानकारी दे दें कि भारतीय टीम ने पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को 280 रनों से हराया था, जिसके चलते भारत अभी इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाए हुए है।

दरअसल ग्रीन पार्क की पिच पर नजर डाली जाए तो यह स्पिन गेंदबाजों के अनुकूल मानी जाती है, ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों टीमें अपनी प्लेइंग-11 में तीन-तीन स्पिनर्स को मौका दे सकती हैं। वहीं पिछले मुकाबले में भारतीय स्पिनर्स ने शानदार प्रदर्शन किया था, और इस मैच में भी स्पिनर्स की भूमिका अहम होने वाली है। हालांकि, पहले दिन 93% बारिश की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में यदि बारिश होती है तो पहले शुरूआती सत्र बाधित हो सकते है।

भारत का पलड़ा भारी

जानकारी के अनुसार भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 14 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं, वहीं इनमें से 12 मुकाबले में भारत ने जीत हासिल की है और 2 मैचों का परिणाम ड्रॉ रहा है। दरअसल इस सीरीज के पहले टेस्ट में भारत ने चेन्नई में बांग्लादेश को बड़े अंतर से पराजित किया था। इसके साथ टेस्ट सीरीज के बाद ही दोनों टीमों के बीच तीन टी-20 मुकाबले भी खेले जानें हैं।

यहां जानिए आज के मुकाबले लिए दोनों टीमों की संभावित पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत की टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह।

बांग्लादेश की टीम : नजमुल हसन शांतो (कप्तान), शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, लिट्टन दास, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद और तस्कीन अहमद।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews