Sex Scandal : विवादों में श्रीलंका क्रिक्रेट, होटल में महिला के साथ मिला युवा ऑलराउंडर

Sex Scandal : विवादों में श्रीलंका क्रिक्रेट, होटल में महिला के साथ मिला युवा ऑलराउंडर

स्पोर्ट्स,डेस्क रिपोर्ट। श्रीलंका (Srilanka) के एक युवा स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर (Young spin bowling allrounder) होटल में एक महिला अधिकारी (Female officer) के साथ पाए गए थे। जिसके बाद से श्रीलंका क्रिकेट (Sri Lanka Cricket) Sex Scandal को लेकर विवादों के घेरे में आ गया हैं। जिसके बाद SLC ने रिपोर्ट मांगी है। स्थानीय मीडिया ने अपने रिपोर्ट्स में बताया है कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज (Test series) खेल रही टीम के एक सदस्य ने मेडिकल स्टाफ (medical staff) की महिला साथ यौन दुराचार किया है। जिसके कई रिपोर्ट्स सामने आ रहे है।

मामले को लेकर श्रीलंका क्रिकेट ने मांगी रिपोर्ट

एक युवा स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर के मेडिकल स्टाफ (medical staff) के महिला सदस्य के साथ यौन दुराचार का आरोप (Allegations of sexual misconduct) लगने के बाद श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने अपनी नेशनल टीम के मैनेजर से रिपोर्ट तलब की है। स्थानीय मीडिया के रिपोर्ट्स के अनुसार, युवा स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर (Young spin bowling allrounder) एक महिला अधिकारी के साथ होटल के कमरे में मिले है। फिलहाल श्रीलंका क्रिकेट (Sri Lanka Cricket) ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एक विज्ञप्ति जारी की है।

जारी विज्ञप्ति में कहीं ये बात

विज्ञप्ति में कहा गया है कि, ‘मामले की गंभीरता को समझते हुए हमने टीम मैनेजर असांथा डि मेल को इस घटना की रिपोर्ट देने को कहा है ताकि मीडिया रिपोर्टों की सत्यता की पुष्टि की जा सके’। वहीं इस घटना को लेकर टीम के कोच मिकी आर्थर (Coach mickey arthur) ने कहा था कि सभी खिलाड़ियों के लिए बायो बबल (Bio bubble) में रुकने की व्यवस्था की गई है, ऐसे में इस घटना की संभावना नहीं है। बता दें कि श्रीलंका और इंग्लैंड (England) का दूसरा टेस्क शुक्रवार से होगा। लेकिन फिलहाल के लिए श्रीलंका क्रिकेट (Sri Lanka Cricket) विवादों में है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews