चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका, शाकिब अल हसन की गेंदबाजी पर लगा बैन रहेगा बरकरार

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बांग्लादेश की टीम को एक बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल, एक बार फिर बांग्लादेश के स्टार खिलाड़ी शाकिब अल हसन पर बैन लगाया गया है। ऐसे में वे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो सकते हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका, शाकिब अल हसन की गेंदबाजी पर लगा बैन रहेगा बरकरार

बांग्लादेश के सुपरस्टार क्रिकेटर शाकिब अल हसन पर एक बार फिर बैन लग गया है, जिससे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले बांग्लादेश मुश्किल में नजर आ रहा है। दरअसल, उनके गेंदबाजी एक्शन को रिव्यू टेस्ट में फेल कर दिया गया है। शाकिब अल हसन के गेंदबाजी एक्शन को एक काउंटी मैच के दौरान अवैध बताया गया था, जिसके बाद उन पर बैन लगा दिया गया था।

अब चैंपियंस ट्रॉफी से पहले शाकिब अल हसन पर एक बार फिर गेंदबाजी एक्शन पर लगे बैन को बरकरार रखा गया है। जानकारी के मुताबिक, यह मामला आईसीसी के पास पहुंच चुका है। वैश्विक क्रिकेट नियमों के तहत आईसीसी शाकिब अल हसन के गेंदबाजी एक्शन की समीक्षा कर रहा है।

गेंदबाजी एक्शन पर बैन बरकरार रहेगा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाकिब अल हसन का पहला टेस्ट बांग्लादेश की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। शाकिब का पहला टेस्ट लोबॉरो यूनिवर्सिटी में कराया गया था। इसके बाद शाकिब ने चेन्नई में टेस्ट करवाया, जिसका परिणाम बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की निगरानी में था। हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार यह फैसला भी शाकिब अल हसन के पक्ष में नहीं आया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि लोबॉरो यूनिवर्सिटी के टेस्टिंग सेंटर में हुए शाकिब अल हसन के गेंदबाजी एक्शन की जांच में बैन बरकरार रहेगा।

गेंदबाजी नहीं कर सकेंगे

शाकिब की गेंदबाजी पर लगा बैन तभी हटेगा जब जांच में उनके एक्शन को सही पाया जाएगा। फिलहाल, शाकिब पर बैन बरकरार रहेगा और वे गेंदबाजी नहीं कर सकेंगे। हालांकि, वे एक बल्लेबाज के तौर पर डोमेस्टिक और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेल सकते हैं। बांग्लादेश की टीम को उम्मीद थी कि चैंपियंस ट्रॉफी में शाकिब अल हसन बतौर ऑलराउंडर खेल सकेंगे, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सकेगा। अब शाकिब अल हसन एक बल्लेबाज के तौर पर ही टीम में शामिल हो सकेंगे। हालांकि अब देखना होगा कि क्या शाकिब अल हसन बतौर बल्लेबाज टीम में शामिल रहेंगे?

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews