शिखर धवन ने गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ की सगाई, कहा – ‘हम हमेशा के लिए एक-दूसरे को चुन रहे’

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से सगाई कर ली है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए दी है। बता दें कि साल 2011 में शिखर धवन की शादी आयशा मुखर्जी से हुई थी, जबकि अक्टूबर 2023 में आधिकारिक तौर पर शिखर धवन ने पत्नी आयशा से तलाक ले लिया था।
शिखर धवन ने गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ की सगाई, कहा - 'हम हमेशा के लिए एक-दूसरे को चुन रहे'

भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने सोमवार को गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ सगाई कर ली। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए दी। बता दें कि पिछले कुछ समय से शिखर धवन और सोफी शाइन रिलेशनशिप में थे। मई 2025 में दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान शिखर धवन और सूफी शाहीन एक साथ मैच देखते हुए दिखाई दिए थे।

इतना ही नहीं, दोनों एक मीडिया कॉन्क्लेव के दौरान भी साथ दिखाई दिए थे। इस दौरान शिखर धवन की ओर से दोबारा प्यार मिलने की बात भी कही गई थी। शिखर धवन सोशल मीडिया पर अपनी पिछली शादी को लेकर चर्चा में रहते हैं, ऐसे में अब उन्होंने अपनी सगाई की जानकारी फैन्स को दी है।

जानिए शिखर धवन ने क्या कहा?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शिखर धवन ने लिखा कि मुस्कान से लेकर सपनों तक, सब कुछ साझा करते हुए हमारी सगाई के लिए मिले प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए मैं आप सभी का आभारी हूं। हम हमेशा के लिए एक-दूसरे को चुन रहे हैं। अक्सर शिखर धवन सोशल मीडिया पर सोफी शाइन के साथ तस्वीरें अपलोड करते रहते हैं। पिछले साल शिखर धवन ने एक इंटरव्यू में अपने तलाक के बाद के मुश्किल दौर को लेकर भी बात की थी। शिखर धवन ने बताया था कि वह लंबे समय से अपने बेटे जोरावर से नहीं मिल पाए हैं और उनसे संपर्क भी टूट चुका है। धवन और उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी का अक्टूबर 2023 में आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया था।

कौन है सोफी शाइन?

जानकारी दे दें कि सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली हैं। हालांकि शिखर धवन से जब उनकी मुलाकात हुई, उस समय वह यूएई में जॉब करती थीं। लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक वह अमेरिका की फाइनेंशियल सर्विस कंपनी नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन में सेकंड वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर कार्यरत हैं। सोफी शाइन ने आयरलैंड के लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई की है, जबकि शुरुआती शिक्षा कैसल रॉय कॉलेज से पूरी की है। सोशल मीडिया पर सोफी शाइन शिखर धवन के साथ मजेदार वीडियो भी अपलोड करती रहती हैं, जिसके चलते दोनों की चर्चाएं सोशल मीडिया पर देखने को मिलती हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews