पंजाब किंग्स के कप्तान बने श्रेयस अय्यर, कहा – ‘टीम को पहला खिताब जिताने में मदद करूंगा’

श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स ने 2025 आईपीएल के लिए अपना कप्तान बनाया है। टीम ने रविवार को इसकी घोषणा की। कप्तान बनने के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा, "मैं टीम को अपना पहला खिताब जिताने में मदद करूंगा।"
पंजाब किंग्स के कप्तान बने श्रेयस अय्यर, कहा - 'टीम को पहला खिताब जिताने में मदद करूंगा'

आईपीएल 2025 में श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स के कप्तान के रूप में नजर आएंगे। बता दें कि पंजाब की टीम ने मेगा ऑक्शन में श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ रुपए में खरीदा था। फ्रेंचाइजी ने रविवार को श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाए जाने की घोषणा की। इससे पहले, वह कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा थे और बतौर कप्तान पिछले सीजन में कोलकाता को खिताब जिताया था।

आईपीएल 2025 मार्च में खेला जाएगा। यह 21 मार्च से शुरू होगा और टूर्नामेंट का फाइनल 25 मई को खेला जाएगा। वहीं, इस सीजन का पहला मैच कोलकाता में आयोजित किया जाएगा। इस बार आईपीएल में श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स के कप्तान के रूप में खेलेंगे।

कप्तान बनने के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर?

वहीं, कप्तान बनाए जाने के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा, “मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि पंजाब ने मुझ पर अपना विश्वास जताया है। मैं एक बार फिर रिकी पोंटिंग के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। पंजाब की टीम मुझे बेहद मजबूत नजर आ रही है। इस टीम में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कई शानदार खिलाड़ी हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि मैनेजमेंट द्वारा दिखाए गए विश्वास पर खरा उतरूंगा और टीम को अपना पहला खिताब जिताऊंगा।” दरअसल, श्रेयस अय्यर कोलकाता के अलावा दिल्ली की टीम की भी कप्तानी कर चुके हैं।

कैसा है श्रेयस अय्यर का कप्तानी का रिकॉर्ड

बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर ने 70 आईपीएल मैच खेले हैं। उनका कप्तानी का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने 70 में से 38 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि 29 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। दो मैच टाई रहे और एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। श्रेयस अय्यर का विनिंग परसेंटेज 54.28 रहा है। बता दें कि वह आईपीएल के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उन्हें 26.75 करोड़ रुपए में पंजाब ने अपने नाम किया है, जबकि ऋषभ पंत को लखनऊ की टीम ने 27 करोड़ रुपए में खरीदा है। वहीं, तीसरे नंबर पर वेंकटेश अय्यर हैं, जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 23.75 करोड़ रुपए में खरीदा है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews