ODI रैंकिंग में फिर पहले नंबर पर पहुंचे शुभमन गिल, यहां जानिए बाबर आजम का स्थान

शुभमन गिल ने एक बार फिर कमाल कर दिया है। शुभमन गिल आईसीसी मेंस वनडे बैटिंग रैंकिंग में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि बाबर आजम एक स्थान नीचे खिसककर दूसरे स्थान पर आ गए हैं। इस खबर में जानिए आईसीसी की ताजा रैंकिंग।
ODI रैंकिंग में फिर पहले नंबर पर पहुंचे शुभमन गिल, यहां जानिए बाबर आजम का स्थान

शुभमन गिल ने एक बार फिर परचम लहरा दिया है। दरअसल शुभमन गिल एक बार फिर वनडे के नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं। आईसीसी मेंस वनडे रैंकिंग में शुभमन गिल और बाबर आजम के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। कुछ समय पहले ही शुभमन गिल ने आईसीसी मेंस वनडे रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया था, लेकिन कुछ ही देर बाद बाबर आजम ने शुभमन गिल को पीछे छोड़ते हुए फिर से वनडे में नंबर वन बल्लेबाज बनने का मुकाम हासिल कर लिया था। हालांकि, अब एक बार फिर शुभमन गिल ने बाबर आजम को पछाड़कर वनडे में नंबर वन बल्लेबाज बनने का मुकाम हासिल कर लिया है।

ताजा रैंकिंग पर नजर डालें तो शुभमन गिल अब वनडे में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। शुभमन गिल 796 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर मौजूद हैं, जबकि बाबर आजम एक स्थान नीचे खिसक गए हैं और 773 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

मेंस वनडे बैटिंग रैंकिंग में बड़े बदलाव

आईसीसी मेंस वनडे बैटिंग रैंकिंग में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। दरअसल, चैंपियंस ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट में हो रहे मैचों के चलते यह बदलाव दिखाई दे रहे हैं। शुभमन गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में शानदार शतक जड़कर यह मुकाम फिर से पा लिया है, जबकि बाबर आजम ने 50 रन बनाए, लेकिन इसके बावजूद उन्हें नुकसान उठाना पड़ा है। ताजा रैंकिंग में रोहित शर्मा को कोई भी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन अब साउथ अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन ने कमाल करते हुए चौथे स्थान पर कब्जा जमा लिया है। दरअसल, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले चौथे स्थान पर आयरलैंड के हैरी टेक्टर थे, लेकिन अब इस स्थान पर हेनरिक क्लासेन पहुंच गए हैं।

जानें टॉप 10 बल्लेबाजों की रैंक्स

टॉप 10 की बात करें तो पांचवें नंबर पर न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल पहुंच गए हैं। मिचेल को दो स्थान का फायदा हुआ है। हालांकि, विराट कोहली फिलहाल छठे स्थान पर मौजूद हैं। सातवें नंबर पर आयरलैंड के हैरी टेक्टर, आठवें नंबर पर श्रीलंका के चरित असलंका पहुंच गए हैं। असलंका को आठ स्थान का फायदा हुआ है और अब वे टॉप 10 में आ गए हैं। नौवें नंबर पर श्रेयस अय्यर पहुंच गए हैं। पहले श्रेयस अय्यर दसवें स्थान पर थे, लेकिन हाल ही में शानदार प्रदर्शन के चलते वे नौवें स्थान पर आ गए हैं। जबकि दसवें स्थान पर वेस्टइंडीज के शाई होप हैं। शाई होप पहले आठवें स्थान पर थे, लेकिन अब उन्हें दो स्थान का नुकसान झेलना पड़ा है, जिसके चलते वे दसवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews