वैभव सूर्यवंशी ही नहीं इस मैच में शुभमन गिल ने भी बना दिया अनोखा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल फील्डिंग करते हुए दिखाई नहीं दिए। दरअसल, उन्हें पीठ में दिक्कत थी, जिसके कारण उन्हें डगआउट में बैठना पड़ा। हालांकि इस दौरान शुभमन ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया।
वैभव सूर्यवंशी ही नहीं इस मैच में शुभमन गिल ने भी बना दिया अनोखा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

सोमवार, 28 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच धमाकेदार मुकाबला खेला गया। गुजरात टाइटंस ने एक चौंकाने वाला कदम उठाया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात ने कप्तान शुभमन गिल को फील्डिंग के लिए मैदान में नहीं भेजा, बल्कि उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर के नियम के तहत बाहर कर दिया गया। दरअसल, इस मुकाबले में शुभमन गिल ने 84 रनों की शानदार पारी खेली और गुजरात को 209 रन का स्कोर बनाने में मदद की। हालांकि इतनी अहम पारी खेलने के बाद शुभमन गिल मैदान में फील्डिंग के लिए नहीं लौटे।

मैच के बाद उन्होंने इसका कारण बताया कि उन्हें पीठ में दिक्कत थी, जिसके कारण उन्होंने डगआउट में बैठने का फैसला किया। बता दें कि शुभमन गिल को तेज गेंदबाज शांत शर्मा की जगह रिप्लेस किया गया, जबकि टीम की कमान राशिद खान ने संभाली।

शुभमन गिल ने बना दिया बड़ा रिकॉर्ड

दरअसल, इस अजीबोगरीब फैसले के चलते अब गुजरात टाइटंस ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया। शुभमन गिल के नाम भी एक नया रिकॉर्ड दर्ज हो गया। शुभमन गिल आईपीएल के इतिहास में बेटर इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट के रूप में खेलने वाले पहले कप्तान बन गए। इससे पहले आज तक कभी आईपीएल में किसी कप्तान ने ऐसा निर्णय नहीं लिया। हालांकि बेटर इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट प्लेयर के रूप में रोहित शर्मा, केएल राहुल और संजू सैमसन जैसे कप्तान पहले भी खेल चुके हैं, लेकिन जिस मैच में वे इम्पैक्ट प्लेयर बने थे, उसमें वे कप्तानी नहीं कर रहे थे।

क्यों लिया था शुभमन गिल ने यह फैसला?

दरअसल, शुभमन गिल फील्डिंग करने नहीं उतरे तो फैंस के मन में तरह-तरह के सवाल उठने लगे। हालांकि उन्होंने इसका कारण भी बताया। उन्होंने कहा कि मुझे अपनी पीठ में हल्की ऐंठन महसूस हुई और हमें इसके कुछ दिन बाद ही मैच भी खेलना है, ऐसे में फिजियो कोई रिस्क नहीं लेना चाहते थे। बता दें कि इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के 14 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शतकीय पारी खेली। वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 14 साल की उम्र में शतक लगाकर इतिहास रच दिया। उन्होंने अपनी पारी में 11 छक्के लगाए।

ऑरेंज कैप की लिस्ट में पहुंचे शुभमन गिल

हालांकि गुजरात की ओर से शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 84 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। इस 84 रन के साथ ही अब शुभमन गिल ऑरेंज कैप की सूची में भी पहुंच गए हैं। दरअसल, शुभमन गिल इस समय सातवें नंबर पर मौजूद हैं। उन्होंने 9 मैचों में 389 रन बना लिए हैं। इस दौरान शुभमन ने चार अर्धशतक लगाए और 13 छक्के लगा चुके हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews