न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं खेलेंगे शुभमन गिल? यह बड़ा कारण आया सामने! ऋषभ पंत को मिलेगी जगह

न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल, टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले से बाहर हो सकते हैं। यदि ऐसा होता है, तो भारतीय टीम के लिए एक बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं खेलेंगे शुभमन गिल? यह बड़ा कारण आया सामने! ऋषभ पंत को मिलेगी जगह

चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप ए से भारत और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं। हालांकि, अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि दोनों टीमों में से कौन सी टीम अपने लीग मैच को पहले स्थान पर समाप्त करती है। दोनों टीमों के बीच रविवार को दुबई में यह मुकाबला खेला जाएगा, लेकिन इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल, स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल इस मैच से बाहर हो सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, गिल बीमार होने के चलते इस मैच से बाहर हो सकते हैं।

शुभमन गिल का चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में जबरदस्त बल्लेबाजी की है और शानदार फॉर्म में हैं। ऐसे में अगर शुभमन गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले महत्वपूर्ण मैच से बाहर हो जाते हैं, तो भारतीय टीम के लिए एक बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है।

बुधवार को प्रैक्टिस सेशन में नहीं पहुंचे शुभमन गिल

बता दें कि इससे पहले ऋषभ पंत भी बीमार हो गए थे, जिसके चलते वह पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच के प्रैक्टिस सेशन में दिखाई नहीं दिए थे। हालांकि, अब ऋषभ पंत पूरी तरह से फिट हैं और मैदान पर वापसी कर चुके हैं। लेकिन अब शुभमन गिल बीमार हो गए हैं। शुभमन गिल दुबई के मैदान पर भारतीय टीम के प्रैक्टिस सेशन में नजर नहीं आए। ऐसे में यह सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या शुभमन गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेल पाएंगे या नहीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गिल बुधवार को प्रैक्टिस सेशन में नहीं पहुंचे। हालांकि, अब तक बीसीसीआई की ओर से इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

क्या केएल राहुल को ओपनिंग करने का मौका दिया जाएगा?

अगर भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले में जीत दर्ज करती है, तो वह पहले स्थान पर रहकर अपने लीग मैच की समाप्ति करेगी। बता दें कि ग्रुप ए से पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमें बाहर हो चुकी हैं, जबकि ग्रुप बी से ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान की टीमें अभी भी सेमीफाइनल की दौड़ में बनी हुई हैं। अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम का सेमीफाइनल मुकाबला किस टीम के खिलाफ होगा और क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले में केएल राहुल को बतौर ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में भेजा जाएगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews