क्या दलीप ट्रॉफी नहीं खेलेंगे शुभमन गिल? ब्लड टेस्ट के बाद फिजियो ने क्या दी सलाह? जानिए

हाल ही में भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को दलीप ट्रॉफी के लिए नॉर्थ जोन का कप्तान चुना गया था। हालांकि अब उनके ब्लड टेस्ट के बाद फिजियो ने उनकी रिपोर्ट बीसीसीआई को सौंपी है और सलाह दी है कि शुभमन गिल को दलीप ट्रॉफी में हिस्सा नहीं लेना चाहिए। जानकारी दे दें कि इस समय शुभमन गिल छुट्टियों पर हैं।
क्या दलीप ट्रॉफी नहीं खेलेंगे शुभमन गिल? ब्लड टेस्ट के बाद फिजियो ने क्या दी सलाह? जानिए

हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई, जबकि 9 सितंबर से एशिया कप 2025 का बड़ा टूर्नामेंट शुरू होगा। शुभमन गिल इस समय शानदार फॉर्म में हैं। ऐसे में भारतीय फैंस को इंतजार है कि वह कब एशिया कप में मैदान पर उतरें और फिर से भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करें। इंग्लैंड में शुभमन गिल का बल्ला जमकर बोला था। उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए नॉर्थ जोन ने दलीप ट्रॉफी के लिए उन्हें अपना कप्तान चुना था। लेकिन हाल ही में हुए शुभमन गिल के ब्लड टेस्ट के बाद फिजियो ने उनकी रिपोर्ट बीसीसीआई को भेजी है।

दरअसल, फिजियो ने बीसीसीआई को सलाह दी है कि शुभमन गिल को दलीप ट्रॉफी में हिस्सा नहीं लेना चाहिए। इस समय शुभमन गिल छुट्टियां मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर वह ऐसी कई तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं, जो फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं।

आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई

जानकारी दे दें कि दलीप ट्रॉफी का आगाज 28 अगस्त से होने वाला है। हाल ही में ईशान किशन चोटिल हो जाने के चलते दलीप ट्रॉफी से बाहर हो गए थे। अब शुभमन गिल भी दलीप ट्रॉफी में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। दरअसल, 28 अगस्त को शुभमन गिल की कप्तानी में नॉर्थ जोन की टीम का मुकाबला ईस्ट जोन से बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड में होना है। यह मुकाबला सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। ऐसे में अगर शुभमन गिल इस मुकाबले से बाहर होते हैं, तो नॉर्थ जोन की कप्तानी उपकप्तान अंकित को दी जा सकती है। हालांकि शुभमन गिल खेलेंगे या नहीं, इसे लेकर अब तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।

9 सितंबर से एशिया कप 2025

भारत को 9 सितंबर से एशिया कप 2025 का टूर्नामेंट भी खेलना है। इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में होगा। ऐसे में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी टीम मैनेजमेंट में नहीं आएंगे। जानकारी दे दें कि एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम ने अपना स्क्वाड जारी कर दिया है। इस स्क्वाड में शुभमन गिल का नाम भी शामिल है। शुभमन गिल को भारतीय टीम का उपकप्तान बनाया गया है, जबकि सूर्यकुमार यादव को कप्तानी सौंपी गई है। भारत का पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ होगा, जबकि 14 सितंबर को पाकिस्तान और 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ भारतीय टीम मैदान में उतरेगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews