South Africa Vs Australia Semi Final : ऑस्ट्रेलिया पहुंचा फाइनल में, दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट से दी शिकस्त

aus

South Africa Vs Australia Semi Final : दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी हुई शुरू, मिलर-क्सालेन क्रीज पर वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डेन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहाँ अफ्रीकी टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में 212 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 47.2 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अफ्रीकी टीम पांचवीं बार विश्व कप के सेमीफाइनल में हारकर बाहर हुई है। ऑस्ट्रेलिया की टीम 8वीं बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है।

ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 62 रन ट्रेविस हेड ने बनाए। स्टीव स्मिथ ने 30 और डेविड वॉर्नर ने 29 रन का योगदान दिया। जोश इंग्लिस ने 28 रन बनाए। लाबुशेन ने 18 रन का योगदान दिया। अंत में मिचेल स्टार्क ने नाबाद 16 और पैट कमिंस ने नाबाद 14 रन की पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाई। दक्षिण अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोइत्जे और तबरेज शम्सी ने दो-दो विकेट लिए। कगिसो रबाडा, एडेन मार्करम और केशव महाराज ने एक-एक विकेट लिया।

साउथ अफ्रीका ने सबसे ज्यादा 101 रन डेविड मिलर ने बनाए। क्लासेन ने 47 रन की पारी खेली। कोइत्जे ने 19 रन बनाए। मार्करम और रबाडा ने 10-10 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस ने तीन-तीन विकेट लिए। जोश हेजलवुड और ट्रेविस हेड ने दो-दो विकेट लिए।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने दो बदलाव किए हैं। मार्कस स्टोइनिस और शॉन एबॉट को बाहर किया है। उनकी जगह मिचेल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल की वापसी हुई है। इन दोनों को पिछले मैच में आराम दिया गया था। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। लुंगी एनगिडी की जगह तबरेज शम्सी को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा और जोश हेजलवुड।

साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रासी वान डर डसन, ऐडन मार्करम, हेनरिक क्लासन, डेविड मिलर, मार्को यानसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी और जेराल्ड कूट्जी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews