विराट कोहली की प्राइवेसी लीक करने पर साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने मांगी माफ़ी

विराट कोहली की प्राइवेसी लीक करने पर साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने मांगी माफ़ी

एक बार फिर एबी डिविलियर्स चर्चा का विषय बन गए है। दरअसल कुछ समय पहले यूट्यूब लाइव स्ट्रीम से विराट कोहली को पिता बनने की बधाई उन्होंने दी थी। लेकिन अब उन्होंने यह गलती मानी है और उनके द्वारा दी गलत जानकारी को स्वीकार किया है।

गलत जानकारी का स्वीकृति:

एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भारतीय कप्तान विराट कोहली के बारे में दी गई गलत जानकारी को मानते हुए अपनी गलती की माफी मांगी हैं। दरअसल साउथ अफ्रीका में जारी SA20 लीग के दौरान मीडिया ने डिविलियर्स से कोहली के ब्रेक पर सवाल किया था, जिस पर उन्होंने यह बयान दिया है।

एक यूट्यूब लाइव स्ट्रीम में बताया था :

दरअसल एबी डिविलियर्स ने अपने एक यूट्यूब लाइव स्ट्रीम में बताया था कि कोहली पिता बनने वाले हैं और उन्होंने इसलिए इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से ब्रेक लिया है। हालांकि इसके पहले, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कोहली के ब्रेक की जानकारी देते हुए फैंस से उनकी निजता का सम्मान करने का निवेदन किया था। आपको बता दें की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत और इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में विराट कोहली अगले दो टेस्ट मैचों में भी ब्रेक ले रहे है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews